मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Magistrate Daughter Viral Video: लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर खुद को मजिस्ट्रेट की बेटी बताने वाली प्रज्ञा मिश्रा ने बुजुर्ग महिला को थप्पड़ जड़ा। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर FIR दर्ज की गई।
- Written By: अमन मौर्या
Pragya Mishra Train Controversy: मुजफ्फरपुर से लखनऊ आ रही एक ट्रेन में वीआईपी हनक और गुंडागर्दी का एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। ट्रेन में सफर कर रही एक बुजुर्ग महिला को रास्ते भर प्रताड़ित किया गया और गाली-गलौज की गई। जब ट्रेन लखनऊ के चारबाग स्टेशन पहुंची, तो आरोपी महिला, जिसकी पहचान प्रज्ञा मिश्रा के रूप में हुई है और वह खुद को एक मजिस्ट्रेट की बेटी बता रही थी, अपने साथियों के साथ ट्रेन के डिब्बे में घुस गई। उसने बुजुर्ग महिला पर सरेआम हाथ उठाया और थप्पड़ जड़ दिया।
इस पूरे विवाद और हंगामे के दौरान ट्रेन का टीटीई और चारबाग स्टेशन पर मौजूद रेलवे पुलिस मूकदर्शक बने तमाशा देखते रहे। पीड़ित परिवार लगातार रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन उन्हें कोई जमीनी सहायता नहीं मिली। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल होने और चौतरफा आक्रोश के बाद चारबाग थाने में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।