लोकतंत्र पर डकैती हुई…बिहार में महागठबंधन की हार पर क्या बोले अयोध्या के सांसद?
Bihar Election Results: सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि लोकतंत्र पर डकैती हुई और लोकतंत्र को खरीदा गया। उन्होंने कहा कि आचार संहिता का बिहार सरकार ने उल्लंघन किया है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
अवधेश प्रसाद( सोर्स:- सोशल मीडिया)
UP Politics: अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद का कहना है कि बिहार में महागठबंधन की हार कई कारणों से हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतंत्र पर डकैती हुई और लोकतंत्र को खरीदा गया। उन्होंने कहा कि आचार संहिता का बिहार सरकार ने उल्लंघन किया है। दस-दस हजार रुपए महिलाओं के खाते में भेजना आचार संहिता का उल्लंघन ही है और दंडनीय कार्य है।
अवधेश प्रसाद ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि हम भी सरकार में 6 बार रहे हैं। आचार संहिता लागू होने के बाद कोई भी मंत्री न तो कोई घोषणा कर सकता है और न ही कोई शिलान्यास या उद्घाटन कर सकता है। हमने उत्तर प्रदेश में हमेशा आचार संहिता का पालन किया है और यही लोकतंत्र है, लेकिन बिहार सरकार ने आचार संहिता का पालन नहीं किया।
चुनाव आयोग पर उठाया सवाल
उन्होंने कहा कि अफसोस इस बात की है कि चुनाव आयोग ने इसका संज्ञान नहीं लिया। दूसरे प्रदेशों में चुनाव के दौरान उन सरकारों को रोका गया, जो भाजपा की नहीं हैं। उन्होंने बड़ी संख्या में वोटरों के नाम काटने का भी आरोप लगाया। उनका कहना है कि बिहार की जनता तेजस्वी को चाहती थी, बदलाव की बयार थी। अखिलेश यादव भी वहां गए थे। मैं खुद वहां गया था। वहां बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Cardiorespiratory Arrest: प्रतीक यादव की मौत कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट से हुई, क्या है इसके लक्षण और बचाव
मायावती को सता रही ब्राह्मणों की चिंता! योगी सरकार पर उठाए सवाल, कहा- ब्राह्मण समाज उपेक्षित के साथ असुरक्षित
इधर योगी कैबिनेट का हुआ विस्तार…उधर बृजभूषण शरण सिंह ने बढ़ाई BJP की टेंशन! किसकी ‘बुलंदी’ को बताया ‘तमाशा’?
UP में योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, भूपेन्द्र चौधरी समेत 6 नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ
अवधेश प्रसाद ने बताया कि पार्टी ने मुझे स्टार प्रचारक बनाया था। कई दिन मैं वहां था। अनुसूचित जाति के लोगों की स्थिति बेहद दयनीय है। शौचालय तक नहीं हैं, मकान नहीं हैं, घर तक जाने के रास्ते नहीं हैं। देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, लेकिन इन लोगों को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं।
यह भी पढ़ें- पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की पत्नी AIIMS के इमरजेंसी में भर्ती, रसोई में गिरने से लगी चोट
अवधेश प्रसाद ने कहा कि वे उम्मीद करते हैं कि नीतीश कुमार भाजपा के दबाव में काम नहीं करेंगे, लोक कल्याण के सपने को साकार करेंगे, वहां दलितों के साथ जो अन्याय हो रहा है, उनकी मदद करेंगे, और बाबा साहेब के वेलफेयर की कल्पना को साकार करेंगे। -एजेंसी इनपुट के साथ
