Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बदला माहौल तो गोरखपुर में गीडा में भी लगने लगीं हैवी इंडस्ट्रीज

  • Written By: प्रभाकर दुबे
Updated On: Mar 10, 2023 | 05:57 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

गोरखपुर: छह साल पहले तक जिस गीडा (GIDA) में निवेश करने से निवेशक कतराते थे, बदले माहौल में वहां हैवी इंडस्ट्री लगने लगी है। रविवार को एक नई और अत्याधुनिक हैवी इंडस्ट्री औपचारिक रूप से उद्घाटित हो जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) प्रतिष्ठित उद्योग समूह मेसर्स अंकुर उद्योग लिमिटेड के इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट का उद्घाटन करेंगे। गीडा की तरफ से एएल-2 सेक्टर 23 में आवंटित 82 एकड़ क्षेत्रफल में फैले और 550 करोड़ रुपए के निवेश वाले इस प्लांट में टीएमएक्स (थरमैक्स पॉवर्ड) सरिया का उत्पादन शुरू हो चुका है, जबकि इसमें 30 मेगावाट का कैप्टिव पॉवर प्लांट भी अंतर्निहित है। 

प्लांट के क्रियाशील होने से दो हजार लोगों को प्रत्यक्ष और पांच हजार लोगों को परोक्ष  रोजगार मिला है। प्लांट का सफलतापूर्वक संचालन करने के साथ ही अंकुर उद्योग लिमिटेड ने इसके विस्तार के लिए 700 करोड़ रुपए के निवेश का एमओयू ग्लोबल भी इन्वेस्टर्स समिट में किया है। 

इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट की उत्पादन क्षमता तीन लाख टन प्रति वर्ष की 

इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट की उत्पादन क्षमता तीन लाख टन प्रति वर्ष की है। प्लांट की स्थापना का कार्य 2020 में शुरू हुआ था। प्रदेश सरकार की निवेश प्रोत्साहन नीति 2020 के अंतर्गत मेगा प्लस श्रेणी की इस परियोजना की डिजाइनिंग देश के अग्रणी स्टील इंडस्ट्री सलाहकार और तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा की गई है। इसकी स्थापना में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया गया है। अंकुर उद्योग लिमिटेड ने डेढ़ किमी ट्रैक की लंबाई में प्राइवेट रेलवे साइडिंग विकसित किया है। देश के विभिन्न क्षेत्रों से कच्चा माल मंगाने के लिए फैक्ट्री परिसर में 700 मीटर की लंबाई में अनलोडिंग प्लेटफार्म भी बनाया गया है। यहां टीएमएक्स बार का उत्पादन हो रहा है जो टीएमटी का बदला हुआ और बेहतर रूप है। 

सम्बंधित ख़बरें

कौन है अंशिका सिंह? जिसने सीएम योगी के गृह क्षेत्र में की फायरिंग, बर्थडे का जश्न पड़ा महंगा

‘बुलडोजर बाबा’ से बच्चे ने मांग दी चिप्स, सीएम योगी खिलखिलाकर हंस पड़े, Video Viral

‘सैफई में होता था नंगा नाच’, गोरखपुर महोत्सव के मंच से मंत्री जयवीर सिंह ने सपा सरकार पर बोला तीखा हमला

गोरखपुर GST ऑफिस में 10 घंटे तक आग का तांडव, 12 दमकलों ने पाया काबू, सरकारी फाइलें जलकर राख

 योगी सरकार ने उठाए कारगर कदम

अंकुर उद्योग समूह के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अशोक जालान का कहना है कि फैक्ट्री संचालन के लिए ऊर्जा की सम्पूर्ण जरूरत यहीं के कैप्टिव पॉवर प्लांट से पूरी हो रही है। खास बात यह है कि ऊर्जा उत्पादन का 65 फीसदी हिस्सा फैक्ट्री के ही ‘वेस्ट’ से ही मिल रहा है। अल्ट्रा मॉडर्न स्टेट ऑफ आर्ट प्रौद्योगिकी से यहां टीएमएक्स रिबार्स का निर्माण किया जा रहा है। इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट में स्पंज आयरन प्लांट की क्षमता 2,12,500 मीट्रिक टन प्रतिवर्ष, स्टील मेल्ट शॉप/इंडक्शन फर्नेस की क्षमता 3,00,300 मीट्रिक टन और सरिया रोलिंग मिल की क्षमता 2,91,300 मीट्रिक टन प्रतिवर्ष है। अशोक जालान का मानना है कि योगी सरकार ने निवेशकों की सुरक्षा, प्रोत्साहन सुविधा और सहूलियत के लिए कारगर कदम उठाए हैं। उसका परिणाम भी धरातल पर नजर आ रहा है। एक दौर तक सिर्फ एमसीआर में निवेश होते थे, सरकार की इन्वेस्टर्स फ्रेंडली नीतियों से आज हर जिले में निवेश हो रहा है। 

गीडा में दिखेगी भारी उद्योगों की लंबी श्रृंखला

गीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पवन अग्रवाल ने कहा कि शासन की उद्योग मित्रवत नीतियों और पारदर्शी व्यवस्था से उद्यमियों को काफी प्रोत्साहन मिला है। गीडा में गैलेंट समूह ने स्टील प्लांट के सीमेंट प्लांट भी संचालित किया है तो अब अंकुर उद्योग समूह ने इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट का संचालन शुरू किया है। अंकुर उद्योग समूह ने जीआईएस में 700 करोड़ रुपए से उद्योग विस्तार का भी प्रस्ताव दिया है। जीआईएस में हैवी इंडस्ट्री के काफी प्रस्ताव मिले हैं। आने वाले समय में गीडा में भारी उद्योगों की लंबी श्रृंखला दिखेगी।

Atmosphere has changed heavy industries have also started setting up in gida in gorakhpur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 10, 2023 | 05:57 PM

Topics:  

  • Gorakhpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.