-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Anuj Chaudhary Gets Clean Chit In Controversial Statement Related To Holi And Juma
होली और जुमा से जुड़े विवादित बयान मामले में संभल सीओ को क्लीन चिट, मुस्लिमों को दी थी नसीहत
- Written By: Saurabh Pal
होली और जुमा पर विवादित बयान मामले में संभल सीओ अनुज चौधरी को पुलिस ने क्लीन चिट दे दी है। उन्होंने होली और जुमा एक ही दिन पड़ने के कारण उन्होंने रंग से परहेज करने वालों को घर से न निकलने की नसीहत दी थी।

संभल सीओ अनुज चौधरी (फोटो- सोशल मीडिया)
संभल: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में तैनात सीओ अनुज चौधरी बीते माह काफी अपनी विवादित टिप्पणी को लेकर चर्चा में रहे थे। अब उन्हें क्लीन चिट मिल गई है। होली से पहले चौधरी ने शांति समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से कहा था, ‘‘होली साल में एक बार आने वाला त्योहार है, जबकि जुमे की नमाज साल में 52 बार होती है। अगर किसी को होली के रंगों से असहजता महसूस होती है तो उन्हें उस दिन घर के अंदर रहना चाहिए। जो लोग बाहर निकलते हैं उन्हें खुले दिमाग से काम लेना चाहिए, क्योंकि त्योहार मिलजुल कर मनाए जाने चाहिए।”
होली और जुमा से जुड़े विवादित बयान को लेकर संभल के पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज चौधरी को पुलिस ने क्लीन चिट दे दी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। संभल पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज चौधरी को (होली और जुमा से जुड़े बयान के लिए) क्लीन चिट दे दी गई है।” अधिकारी ने इस बारे में और कुछ बताने से इनकार कर दिया।
सीओ के बयान से गरमा गई थी सियासत
सम्बंधित ख़बरें
सीएम योगी की सफर सखी योजना: गांव की महिलाएं संभालेंगी पर्यटन की जिम्मेदारी; टिकट बुकिंग से कमा सकेंगी 50 हजार
यूपी पंचायत चुनाव: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, अब ब्लॉक प्रमुखों को भी मिल सकती है जिम्मेदारी
ऑफिस में घुसकर ऐसी-तैसी कर दूंगा; भाजपा प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान के बयान से मचा सियासी बवाल
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
इस साल मार्च में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पूर्व अधिकारी अमिताभ ठाकुर की शिकायत के बाद चौधरी के बयान को लेकर जांच की जा रही है। होली से पहले सीओ चौधरी ने शांति समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से कहा था कि होली साल में एक बार आने वाला त्योहार है, जबकि जुमे की नमाज साल में 52 बार होती है। अगर किसी को होली के रंगों से असहजता महसूस होती है तो उन्हें उस दिन घर के अंदर रहना चाहिए। उनके इस बयान बाद सियासत गर्मा गई थी। विपक्षी दलों ने खास कर आपत्ति जाहिर की थी।
सीओ ने दोनों समुदायों से की थी अपील
अपने इस बयान में अनुच चौधरी ने सांप्रदायिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी निगरानी की जरूरत पर जोर दिया था। उन्होंने कहा था कि शांतिपूर्ण तरीके से जश्न मनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर एक महीने से शांति समिति की बैठकें हो रही हैं। चौधरी ने दोनों समुदायों से एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने का आग्रह किया था और जनता से उन लोगों पर जबरन रंग डालने से बचने की अपील की जो इसमें भाग नहीं लेना चाहते।
उत्तर प्रदेश की अन्य लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर टैप करें
‘होली और ईद दोनों का सार एकजुटता’
उन्होंने कहा था “जिस तरह मुसलमान ईद का बेसब्री से इंतजार करते हैं, उसी तरह हिंदू होली का इंतजार करते हैं। लोग रंग लगाकर, मिठाइयां बांटकर और खुशियां बांटकर जश्न मनाते हैं। इसी तरह, ईद पर लोग खास व्यंजन बनाते हैं और जश्न मनाने के लिए एक-दूसरे को गले लगाते हैं। दोनों त्योहारों का सार एकजुटता और आपसी सम्मान है।”
Anuj chaudhary gets clean chit in controversial statement related to holi and juma
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
राम मंदिर पर बोलने का अधिकार सिर्फ हिंदुओं को, विपक्ष को कोई नैतिक हक नहीं: आचार्य प्रमोद कृष्णम
Jul 11, 2026 | 05:38 PMओतूर मंडी में प्याज की कीमतों में जोरदार उछाल: गोळा प्याज 301 रुपये प्रति 10 किलो बिका; किसानों के चेहरे खिले
Jul 11, 2026 | 05:34 PMनासिक में रिंग रोड प्रभावित किसानों को मिली बड़ी राहत, चिंचोली-वडगांव पिंगला के 100 परिवारों को मिलेगा मुआवजा
Jul 11, 2026 | 05:30 PMआषाढ़ विनायक चतुर्थी 2026: इस दिन क्यों नहीं देखना चाहिए चंद्रमा? 13 घंटे तक बनेगा दुर्लभ रवि योग, जानिए रहस्य
Jul 11, 2026 | 05:23 PMIndian Mithais: अपने शहरों की पहचान हैं भारत की ये 7 मशहूर मिठाइयां, स्वाद के साथ जुड़ा है इनका इतिहास
Jul 11, 2026 | 05:21 PMहवा में अटका CM सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर, कार्यक्रम स्थल पर मचा हड़कंप; सामने आया VIDEO
Jul 11, 2026 | 05:18 PMभारी बारिश के बीच मावल में तबाही: नालों पर अतिक्रमण और अवैध विकास कार्यों से बढ़ा बाढ़ का संकट
Jul 11, 2026 | 05:15 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM













