फिर विवादों में घिरे अनिरुद्धाचार्य; भगवान शिव पर अनर्गल टिप्पणी के बाद मांगी माफी, जानिए पूरा मामला
अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले विश्व प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने व्यास पीठ से भगवान शिव को लेकर ऐसी टिप्पणी की जिसके बाद पूरा संत समाज उनके खिलाफ खड़ा हो गया। जिसके बाद उन्हें माफी मांगनी पड़ी है।
- Written By: अभिषेक सिंह
कथावाचक अनिरुद्धाचार्य (सोर्स-सोशल मीडिया)
मथुरा: अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले विश्व प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने व्यास पीठ से भगवान शिव को लेकर ऐसी टिप्पणी की जिसके बाद पूरा संत समाज उनके खिलाफ खड़ा हो गया। जिसके बाद उन्हें माफी मांगनी पड़ी है।
कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने कहा था कि भगवान शिव वास्तव में श्री कृष्ण के साढू हैं क्योंकि कृष्ण का विवाह उज्जैन में हुआ था। अनिरुद्ध आचार्य ने कहा कि उन्होंने ऐसी कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन अगर उनके शब्दों से किसी व्यक्ति विशेष, संत समाज या अन्य श्रद्धालु का दिल दुखा है तो वह उनसे क्षमा मांगते हैं। उन्होंने कहा कि संत समाज के लोग बहुत बड़े संत हैं। उन्हें उन्हें अपना बच्चा मानकर माफ कर देना चाहिए।
यह भी पढ़ें:- हरियाणा के नायक नहीं खलनायक हैं बजरंग पुनिया, पहलवानों की सियासी एंट्री पर बिफरे बृजभूषण
सम्बंधित ख़बरें
प्रेमानंद महाराज की फिर बिगड़ी तबीयत; अनिश्चितकाल के लिए बंद हुई पदयात्रा, एकांतिक दर्शन पर भी रोक
Pradosh Kaal Puja: आज प्रदोष काल का समय क्या है? शाम इतने बजे से करें शिव पूजा, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं
Guru Pradosh Vrat: गुरु प्रदोष आज, शिव तांडव स्तोत्र का करें पाठ, हर संकट से मिलेगा छुटकारा
Masik Shivratri: कब है ज्येष्ठ मासिक शिवरात्रि 2026? यहां जानिए सटीक तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
आरोप है कि श्री कृष्ण की नगरी मथुरा के वृंदावन में कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज ने भगवान शिव पर टिप्पणी की, जिसके बाद संत समाज में काफी रोष है। लेकिन यह टिप्पणी कब और कैसे की गई, इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।
भगवान शिव पर अनर्गल टिप्पणी करने बाद प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने मांफी मांगी है. उन्होंने भगवान शिव को श्रीकृष्ण का साढू बताया था जिसके बाद संत समाज में काफी रोष देखने को मिला था.#aniruddhacharya #AniruddhacharyaMaharaj #AniruddhacharyaNews pic.twitter.com/sx0Re1xHn7 — NavBharat Live (@TheNavbharatliv) September 7, 2024
संत समाज ने खोला मोर्चा
मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया के जरिए व्यास पीठ से अनिरुद्धाचार्य महाराज ने कहा था कि भगवान शिव कृष्ण के साढू हैं, क्योंकि कृष्ण का विवाह उज्जैन में हुआ था। उनके इस बयान के बाद संत समाज ने आक्रोशित होकर उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।
माफी मांगते हुए क्या बोले अनिरुद्धाचार्य
अब अनिरुद्धाचार्य महाराज ने एक वीडियो जारी कर पत्रकारों को बताया है कि उनके संज्ञान में आया है कि उन्होंने भगवान शिव को कृष्ण का साढू कहा है। अनिरुद्ध आचार्य ने कहा कि उन्होंने ऐसी कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन अगर उनके शब्दों से किसी व्यक्ति विशेष, संत समाज या अन्य भक्तों की भावना को ठेस पहुंची है तो वे उनसे क्षमा मांगते हैं। उन्होंने कहा कि संत समाज के लोग बहुत महान संत हैं। उन्हें उन्हें अपना बच्चा मानकर माफ कर देना चाहिए।
यह भी पढ़ें:- अखिलेश यादव के साथ आए चंद्रशेखर आजाद, यूपी की सियासत और भाजपा-बसपा में मची खलबली!
