हिंदू हो तो काहे आपस में मर रहे.. अब गाली दी तो मुंह में जूता घुसेड़ देंगे,भाजपा विधायक का वीडियो वायरल

Kanpur BJP MLA News: कानपुर के किदवई नगर से भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी का विद्यार्थी मार्केट में दिया गया बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विधायक ने पूर्व पदाधिकारियों पर गबन के आरोप लगाए।
Kanpur BJP MLA Mahesh Trivedi’s Video Goes Viral Over Threatening Remarks at Vidyarthi Market
भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • कानपुर की किदवई नगर विधानसभा सीट से भाजपार्टी के विधायक है महेश त्रिवेदी

  • समझौता करने पहुंचे विधायक ने पूर्व विधायक का जिक्र करते हुए दी धमकी

  • विधायक के वायरल वीडियो ने मचाया बवाल

BJP MLA Mahesh Trivedi Viral Video: कानपुर में किदवई नगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक महेश त्रिवेदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। विधायक महेश त्रिवेदी गोविंद नगर स्थित विद्यार्थी मार्केट में दो पक्षों के बीच समझौता कराने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पहले तो पूछा कि यहां सब हिंदू है कि कोई मुसलमान भी है, जब इसका जवाब आया कि सब हिंदू है तो उन्होंने कहा कि जब सब हिंदू हैं तो आपस में क्यों लड़ मर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने मार्केट के संगठन के पूर्व अध्यक्ष और महामंत्री पर रुपए का गबन करने का आरोप लगाते हुए धमकी भरे शब्दों में कहा कि अगर सभ्य लोगों को किसी ने गाली दी तो उसके मुंह में जूता घुसेड़ देंगे। गोविंद नगर के विद्यार्थी मार्केट में व्यापारियों के संगठन के नए अध्यक्ष और महामंत्री चुन लिए गए हैं। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष और महामंत्री ने नई कमेटी के साथ गाली गलौज और अभद्रता की थी। इसी का समझौता कराने भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी मार्केट पहुंचे थे।

Kanpur BJP MLA Mahesh Trivedi’s Video Goes Viral Over Threatening Remarks at Vidyarthi Market
स्वामी प्रसाद मौर्य का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- धर्म की आड़ में जनता के मुद्दों की अनदेखी

पूर्व विधायक और भाजपा विधायक के बीच शुरुआत से ही तनातनी

भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी और पूर्व विधायक अजय कपूर के बीच तनातनी का माहौल शुरुआत से रहा है। 2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने महेश त्रिवेदी को भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर मैदान में उतारा था। इस दौरान कांग्रेस से अजय कपूर प्रत्याशी थे जो लगातार इस विधानसभा सीट से जीतते चले आ रहे थे। अजय कपूर का कानपुर दक्षिण की इस विधानसभा सीट पर दबदबा था। विधानसभा चुनाव के दौरान भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी।

दोनों के समर्थक एक दूसरे को पसंद नहीं करते हैं और हमेशा लड़ाई झगड़े का माहौल बना रहता है। हालांकि अजय कपूर अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं जिस बात का जिक्र विधायक ने अपने शब्दों से कहा कि दूसरा वाला भी भाजपा में आ गया है भाजपा के लिए ही मरो। आपस में लड़ने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर गाली देने वालों को कोई आश्रय देता है तो उसको भी देख लिया जाएगा। विधायक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के साथ चर्चा का विषय बन गया है।

Kanpur BJP MLA Mahesh Trivedi’s Video Goes Viral Over Threatening Remarks at Vidyarthi Market
आगरा MLC मतगणना में फिर उठा विवाद, सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल का आरोप- 'हराना है तो हरा दें, काउंटिंग न रोकें'

वीडियो वायरल होने के बाद बना चर्चा का विषय

भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी ने वीडियो में जिस तरह से धमकी भरे शब्दों में अपनी बात कही वीडियो वायरल होने के बाद वह चर्चा का विषय बन गया है। लोग एक बार फिर से भाजपा विधायक और पूर्व विधायक के बीच की गुटबाजी को लेकर बात करने लगे हैं। कानपुर नगर की किदवई नगर विधानसभा सीट से अजय कपूर ने भाजपा में सदस्यता लेने के बाद टिकट की दावेदारी कर दी है। अजय कपूर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के रिश्तेदार भी हैं। इस विधानसभा सीट से तीन बार विधायक भी रहे हैं, इसलिए अब दोनों के बीच इस सीट पर टिकट की दावेदारी को लेकर भी तनातनी का माहौल चल रहा है इसी बीच विधायक का धमकी भरा वीडियो वायरल होना चर्चा का विषय है।

Navbharat Live
navbharatlive.com