Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महंगी वाली व्हिस्की हुई सस्ती, यूके ट्रेड डील पर अखिलेश का तंज; VIDEO वायरल

PM Narendra Modi यूके से ट्रेड डील साइन कर वापिस लौटे हैं। इस अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि अमेरिका के साथ अब ये इंग्लैंड की भी सुनेंगे। ट्रेड डील से भारत में व्हिस्की सस्ती हो गई है।

  • By Saurabh Pal
Updated On: Jul 26, 2025 | 05:49 PM

अखिलेश यादव (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Akhilesh Yadav on UK Trade Deal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूके से ऐतिहासिक ट्रेड डील करके भारत लौटे हैं। इस ट्रेड डील को भारत के लिए एक फायदेमंद सौदा बताया जा रहा है। इससे यूके का भी एक फायदा होगा। इस डील के बाद भारत में यूके की व्हिस्की के दाम पहले की तुलना में कम हो जाएंगे। जिससे बिक्री में बढ़ोत्तरी की संभावना जताई जा रही है। इस डील पर भी सियासत शुरू हो गई है, क्योंकि मामला शराब से जुड़ा हुआ है।

अपने संसदीय क्षेत्र कन्नौज में अखिलेश यादव ने इस ट्रेड डील पर ऐसा तंज का कसा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यादव ने कहा कि भाजपाई खुद तो ब्रांडेड व्हिस्की पीने वाले हैं और लोगों को भी पिलाएंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार में यही सबसे सस्ता हुआ है। इन लोगों ने अब बाजार विदेशियों को दे दिया है। अगर कुछ सस्ता हुआ है तो वो व्हिस्की है। यह सरकार नौकरी तो दे नहीं पाई। महंगाई बेरोजगारी अलग से बढ़ गई।

ब्लू लेवल व्हिस्की पर क्या बोले अखिलेश?

अखिलेश ने कहा ” ये अमेरिका की बहुत मानते हैं। अब इंग्लैंड की भी मानने लगेंगे, जब से ये बाजार खुल गया है। उन्होंने कार्यकर्ता से पूछ कि क्या सस्ती हुई तो जवाब मिला व्हिस्की। इसके बाद वो कहते हैं कि कौन सी वाली, स्कॉट वाली व्हिस्की सस्ती हो गई। उन्होंने कहा कि दुनिया में सबसे अच्छी मानी जाने वाली व्हिस्की सस्ती हो गई है। ब्लू लेवल, ब्लैक लेवल और एक कोई लेवल होती है। सुनने में आया है कि ब्लू लेवल सबसे महंगी होती है। मैं भाजपा वालों को धन्यवाद देता हूं। ये ब्लू लेवल व्हिस्की खुद भी पिएंगे और लोगों को भी पिलाएंगे।

सपा प्रमुख @yadavakhilesh ने कहा, बीजेपी वालों ने व्हिस्की सस्ती करा दी है ये ख़ुद भी पियेंगे और को भी पिलायेंगे… #thenewscorner #news #NewsUpdate #AkhileshYadav pic.twitter.com/noNIpUFoDU — NEWS CORNER (@NewscornerLKO) July 26, 2025

ये भी पढ़ें-‘मुझे दुख कि मैं नकारी सरकार का समर्थन…’, बढ़ते अपराध पर नीतीश पर भड़के चिराग

कोई कुछ बोलेगा तो उपराष्ट्रपति की तरह हटा दिया जाएगाः अखिलेश

इस दौरान अखिलेश यादव ने आरक्षण को लेकर भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जोर देकर उनकी तरफ से बोला गया कि यह पार्टी हमेशा से आरक्षण के खिलाफ रही है। ये सरकार पीडीए, गरीब, आदिवासियों, मुस्लिमों, जैन और सिखों के खिलाफ रहती है। अगर उनकी सरकार में कोई कुछ बोलेगा तो उपराष्ट्रपति की तरह हटा दिया जाएगा।

Akhilesh yadav taunts uk trade deal video goes viral

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 26, 2025 | 05:49 PM

Topics:  

  • Akhilesh Yadav
  • BJP
  • Narendra Modi

सम्बंधित ख़बरें

1

यूपी से आईं भाजपा की हाईटेक डिजिटल गाड़ियां, प्रचार की तैयारी तेज, मैदान में जल्द उतरेंगे नेता

2

‘मोदी की बहन को बांग्लादेश भेजो’ ओवैसी ने ट्रंप का उदाहरण दे PM को दी खुली चुनौती

3

प्रियंका को मिली बड़ी जिम्मेदारी…तो भाजपा ने उठाए सवाल, जायसवाल बोले- राजा का बेटा राजा नहीं बनेगा

4

कोमल लहरानी निर्दलीय के रूप में चुनाव मैदान में, एक ही वार्ड में दो उम्मीदवारों को एबी फॉर्म 

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.