‘भाजपा की सोच ही काला-कारोबारी है’, तेल और गैस संकट के बीच अखिलेश यादव ने कही बड़ी बात; BJP को बताया अवसरवादी
Akhilesh Yadav On LPG: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने एलपीजी और तेल की किल्लत पर भाजपा सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए यूपी के डिप्टी सीएम को निशाना बनाया।
- Written By: सजल रघुवंशी
अखिलेश यादव (सोर्स- सोशल मीडिया)
LPG Crisis: एलपीजी किल्लत के बीच अखिलेश यादव का बयान सामने आाय है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में भाजपा पर तंज कसा और डिप्टी सीएम पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी और सेवा का दावा करने वाले भाजपा के लगो और उनके संगी-साथी। अब नजर नहीं आ रहे हैं। साथ ही सपा सुप्रीमो ने सवाल पूछते हुए कहा कि गैस और तेल की लाइन में खड़े लोगों को समझाने और सिलेंडर व तेल दिलवाने के लिए अब क्यों नहीं भाजपा के लोग और कार्यकर्ता गले में पार्टी का पट्टा और गाड़ियों पर पार्टी का झंडा लगाकर क्यों नहीं निकल रहे हैं?
अखिलेश ने यह भी पूछा कि वह स्टूल लगाकर गैस एजेंसी और पेट्रोल पंपों के आगे क्यों नहीं बैठ जाते? अब अखिलेश यादव का यह पोस्ट उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल मचाने के लिए काफी है। हालांकि इस पोस्ट पर अब तक तो भाजपा की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए किया पोस्ट
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि उत्तर प्रदेश के भाजपाई डिप्टी सीएम के बयान से यह साबित हो गया है कि सिलेंडर की जमाखोरी और कालाबाजारी भाजपाई ही कर रहे हैं। डिप्टी सीएम का दावा है कि ‘जिसके यहाँ सिलेंडर न हो वो हमारे यहाँ सूचना भेज दे, हम सिलेंडर भिजवा देंगे’। इस संदर्भ में आग्रह है कि वह अपना फोन नंबर सोशल मीडिया पर डाल दें या अपने घर, कार्यालय या फिर सीधे अपने जमाखोरीवाले अंडरग्राउंड गोदाम का पता ही दे दें।
सम्बंधित ख़बरें
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
Prateek Yadav Cause of Death: प्रतीक की मौत पर बढ़ा सस्पेंस, जिम पार्टनर ने बताया आखिरी वक्त का सच
पीएम और सीएम के बाद अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की अपील, कार पूलिंग और पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाएं
सपा सुप्रीमो ने पोस्ट के जरिए पूछे सवाल
समाजवादी पार्टी सुप्रीमो इसी पोस्ट में लिखते हैं कि ‘भाजपाइयों से कुछ गंभीर सवाल’, आगे उन्होंने लिखा कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी और सेवा का दावा करनेवाले ‘भाजपाई’ और उनके संगी-साथी अब कहाँ नदारद हैं?, गैस और तेल की लाइन में लगे लोगों को समझाने और सिलेंडर व तेल दिलवाने के लिए वो गले में भाजपा का पट्टा और गाड़ियों पर भाजपा का झंडा लगाकर क्यों नहीं निकल रहे हैं?, वह ‘स्टूल’ लगाकर गैस एजेंसी और पेट्रोल पंपों के आगे क्यों नही बैठ जाते?, सच तो यह है कि भाजपाई और उनके संगी-साथी हमेशा की तरह भूमिगत हो गये हैं।
भाजपा पर जमकर साधा निशाना
अपने पोस्ट में आगे अखिलेश यादव लिखते हैं कि जब भाजपाई कहते हैं कि ‘आपदा में अवसर’ होता है तो इसका मतलब और क्रोनोलॉजी समझिए। इसके बाद उन्होंने यह कथित क्रोनोलॉजी बताते हुए 16 पॉइंटरस् में अपनी बात रखी और लिखा।
- पहले लोगों को परेशान करो
- संकट है संकट है’ का प्रचार करो
- जितना हो सके भय पैदा करो
- कमी-किल्लत को लगातार बढ़ाओ
- लंबी-लंबी लाइन लगवाओ
- लाइन में झगड़े करवाओ
- आस्तीनी मीडिया से दुष्प्रचार करवाओ
- आनेवाले दिनों की किल्लत बताओ
- कमी के लिए किसी और को दोषी ठहराओ
- लोग डरकर सामान के लिए भागेंगे
- जब जनता आए तो दाम बढ़ा दो
- ऐसे में संकट को आपदा बताओ
- डरे हुए लोगों को और डराओ
- फिर दाम कई गुना और बढ़ा दो
- पिछले दरवाज़े से सप्लाई करवाओ
- कालाबाज़ारी करके बेतहाशा पैसे कमाओ
यह भी पढ़ें: नेपाल में बालेन युग का आरंभ…रामनवमी पर 35 साल के बालेंद्र शाह ने ली प्रधानमंत्री पद की शपथ, बने सबसे युवा PM
‘भाजपा हटाओ, सुख-चैन पाओ’- अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने भाजपा हटाओ, सुख चैन पाओ का नारा भी दिया साथ ही उन्होंने लिखा कि दरअसल भाजपाई और उनके संगी-साथियों के लिए ‘अवसर’ का असली मतलब है कालाबाज़ारी करके अकूत दौलत कमाना। भूख और धूप से तस्त्र लोग भाजपा के महाझूठ से और भी अधिक क्रोधित हो रहे हैं। ‘भाजपा की सोच ही काला-कारोबारी है’।
