नीतीश को पीएम बनाना चाहते थे…भाजपा कहीं का नहीं छोड़ेगी, अखिलेश का बड़ा खुलासा
अखिलेश यादव ने इस बार बिहार में चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि इसबार हम लालू प्रसाद यादव को सपोर्ट करेंगे। वहीं नीतीश कुमार को लेकर कहा कि हमलोग तो उन्हें पीएम बनाना चाहते थे।
- Written By: Saurabh Pal
नीतीश कुमार और अखिलेश यादव (फोटो-सोशल मीडिया)
लखनऊः समाजवादी पार्टी बिहार विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेगी। इस बार बाहर से महागठबंधन को सपोर्ट करने का फैसला सपा अध्यक्ष ने लिया है। लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए अखिलेश यादव ने बिहार चुनाव सहित कई मुद्दों पर टिप्पणी की। साथ ही नीतीश कुमार को लेकर भी एक बड़ा खुलासा किया है।
अखिलेश यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार उतारने के सवाल पर कहा कि समाजवादी पार्टी बिहार में लालू प्रसाद यादव की मदद करेगी। भाजपा को वहां हराएंगे। खास बात ये है कि मुलायम सिंह यादव के अध्यक्ष रहते हुए समाजवादी पार्टी बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ती थी।
नीतीश कुमार को पीएम बनाना चाहते थे हमः अखिलेश यादव
सम्बंधित ख़बरें
प्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
‘विशाल’ बनकर दो हिंदू युवतियों से शादी के मामले में गरमाई सियासत, महिला आयोग और हिंदू संगठन ने उठाए सवाल
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रैक के बीच बनी मजार हटाई गई, दो साल बाद खुला स्टेशन विस्तार का रास्ता
यूपी में बंपर सरकारी नौकरी: 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
इस दौरान अखिलेश यादव ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि हम लोग (इंडिया गठबंधन) बिहार के मुख्यमंत्री को प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे, लेकिन वे मुख्यमंत्री बनकर रह गए। अब भाजपा उन्हें कहीं का नहीं छोड़ेगी। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव से पर नीतीश कुमार की पहल पर इंडिया गठबंधन का जन्म हुआ था, लेकिन चुनाव से कुछ माह पहले नीतीश कुमार नाराज हो गए। इसके बाद वह दोबारा NDA गठबंधन में शामिल हो गए। नीतीश कुमार की नाराजगी की वजह उन्हें इंडिया गठबंधन का कन्वीनर न बनाया जाना माना जाता है।
‘मथुरा-वृंदावन में छोटे दुकानदारों को उजाड़ रही सरकार’
सपा मुख्यालय पर अखिलेश यादव ने मथुरा-वृंदावन कॉरिडोर को लेकर भी भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मथुरा-वृंदावन को जनता कभी माफ नहीं करेगी। सरकार कॉरिडोर बनाने के नाम लोगों को उजाड़ रही है। उन्होंने कहा कि छोटे और मध्यम व्यापारियों को उजाड़ कर कॉरिडोर के नाम पर बड़े उद्योगपतियों को बसाया जाता है। भाजपा के करीबी जमीनों पर कब्जा क रहे हैं, पहले सस्ती जमीन खरीदते हैं और बाद में महंगे दामों पर बेचते हैं। इसके आगे सपा सुप्रीमो ने कहा कि हमारी सरकार बनने पर भाजपा के मुआवजा घोटाले की जांच होगी। मथुरा की गिलयां हमारी आस्था की गलिया हैं।
बीजापुर में मारा गया नक्सलियों का डिप्टी कमांडर सोढ़ी कन्ना, 8 लाख का था इनामी
कावड़ियों के लिए कॉरिडोर बनाएंगे
वहीं सपा अध्यक्ष ने कवांडियों को लेकर एक कॉरिडोर बनाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर कांवड़ियों के लिए अलग कॉरिडोर बनाएंगे और दुकानदारों को भी परेशानी नहीं होगी। कांवड़ यात्रा में शामिल लोगों को धोखा देने के लिए भाजपा सरकार दुकानें चेक करवाती है।
