सपा नेताओं के लिए बड़ी खबर…अखिलेश यादव ने बताया कैसे मिलेगा 2027 में टिकट, करने होंगे ये चार काम!
UP News: आम चुनाव में मिली प्रचंड जीत से सपा उत्साहित है। उसे लग रहा है कि इस बार टिकट के दावेदारों की भरमार होने वाली है। ऐसे में अखिलेश यादव ने पहले ही किया है कि उम्मीदवारों का चयन कैसे होगा।
- Written By: अभिषेक सिंह
अखिलेश यादव (सोर्स- सोशल मीडिया)
Akhilesh Yadav News: यूपी में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी सभी पार्टियों ने शुरू कर दी है। लोकसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत से समाजवादी पार्टी उत्साहित है। उसे लग रहा है कि इस बार टिकट के दावेदारों की भरमार होने वाली है। ऐसे में अखिलेश यादव ने पहले ही साफ कर दिया है कि उम्मीदवारों का चयन कैसे होगा।
रविवार को यह भी बताया गया कि विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार बिना सर्वे के घोषित नहीं किए जाएंगे। यह भी साफ किया गया कि चुनाव में केवल जिताऊ उम्मीदवारों को ही उतारा जाएगा। समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जनता के बीच रहें। साथ ही कहा गया कि भाजपा धोखाधड़ी और वोट चुराने की कोशिश कर सकती है। भाजपा वोट काटने की साजिश भी कर सकती है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को भाजपा की साजिशों पर नजर रखनी चाहिए।
कार्यकर्ताओं को बताए 4 काम
अखिलेश यादव ने ये बातें सपा मुख्यालय में बुलंदशहर और हापुड़ के कार्यकर्ताओं की बैठक में कहीं। उन्होंने कहा कि नेताओं और कार्यकर्ताओं को बहुत मेहनत करनी होगी। वोट बनवाना, वोट बचाना, वोट डलवाना और वोट गिनवाना। सभी कार्यों के प्रति सजग रहना होगा, तभी लोकतंत्र और संविधान बचेगा।
सम्बंधित ख़बरें
अखिलेश यादव के कार्यक्रम में सपा का ही बगावत; मेजा विधायक संदीप पटेल के खिलाफ लगे मुर्दाबाद के नारे
पेपर लीक सरकार वीक! NEET के बाद TET पेपर लीक पर बरसे अबू आजमी, पूछा- कब बंद होगा बच्चों के भविष्य से खिलवाड़?
UP Election 2027: सीट शेयरिंग पर INDIA गठबंधन में खिंचतान, कांग्रेस ने खुद को बताया बड़ा भाई; बात बराबर पर आई
काशी पहुंचे अखिलेश यादव के बेटे अर्जुन और बेटी टीना, बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन, बनारसी मिठाई का भी लिया स्वाद
सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा को हराकर उत्तर प्रदेश को बचाना है। हर विभाग, हर काम में भ्रष्टाचार व्याप्त है। भाजपा नेता विभिन्न जिलों में सरकारी जमीनों, तालाबों और गरीबों की जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनते ही महंगाई बढ़ गई है। भ्रष्टाचार पर कोई अंकुश नहीं है। थानों और तहसीलों में जबरन वसूली चल रही है।
भाजपा पर बोला जोरदार हमला
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार पीडीए समुदाय को अपमानित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा को हटाकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए तैयार है। विधानसभा चुनाव में भाजपा कोई छल नहीं कर पाएगी।
यह भी पढ़ें: ‘2-2 लाख में बेची जा रही चौकियां,’ योगी के ‘फायरब्रांड’ विधायक ने काटा बवाल, बोले- चपरासी बना दिया
आखिर में कन्नौज सांसद ने कहा कि युवाओं के लिए न तो रोजगार बचा है, न ही प्रदेश में पूंजी निवेश आ रहा है और न ही कोई उद्योग लग रहा है। जो बड़े-बड़े वादे किए गए थे, वे खोखले वादे ही रह गए हैं। बिगड़ती कानून-व्यवस्था को देखते हुए कोई बड़ा उद्योगपति यहां आने को तैयार नहीं है। जनता तंग आ चुकी है, बस जल्द से जल्द भाजपा से छुटकारा पाना चाहती है।
