Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अंग्रेजों के शासनकाल पर मंत्रमुग्ध हुए अखिलेश यादव, कन्नौज हादसे पर सपा प्रमुख ने दिया ये बयान

अखिलेश यादव ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कन्नौज हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए बीजेपी सरकार पर निशाना भी साधा। साथ ब्रिटिश शासनकाल के विकास कार्यों की तारीफ की।

  • Written By: साक्षी सिंह
Updated On: Jan 13, 2025 | 12:54 PM

शेयर बाजार में गिरावट पर अखिलेश यादव का तंज

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कन्नौज हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए बीजेपी सरकार पर निशाना भी साधा। साथ ब्रिटिश शासनकाल के विकास कार्यों की तारीफ की।

अखिलेश यादव ने कहा कि शुक्र है कि कन्नौज रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे में शुक्र है कि किसी की जान नहीं गई है। हमें उम्मीद है कि सरकार जख्मी हुए लोगों का इलाज कराएगी। सरकार को देखना चाहिए कि इस ठेके में कौन लोग शामिल थे।

उत्तर प्रदेश से जुड़ी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सम्बंधित ख़बरें

कांग्रेस को बड़ा झटका… नसीमुद्दीन सिद्दीकी सपा में होंगे शामिल, इस मुस्लिम नेता का बसपा सरकार में था दबदबा

‘पुराना पैसा खर्च नहीं किया और खोल दिया नया पिटारा’, UP के बजट पर अखिलेश का तंज; बताई योगी सरकार की सच्चाई!

बजट का हलवा यहां बंटा या अमेरिका में…अखिलेश यादव ने ट्रेड डील पर सरकार को संसद में घेरा- VIDEO

अखिलेश यादव का केंद्र पर तंज, किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई, अब युवाओं को कॉन्ट्रैक्ट पर रखेगी सरकार- VIDEO

ब्रिटिश साशनकाल के विकास कार्यों की तारीफ

सपा प्रमुख ने कन्नौज हादसे को लेकर ब्रिटिश शासनकाल के विकास कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि अंग्रेजों के जमाने की जो चीजें बनी हैं, वो आज भी वैसे की वैसे ही मजबूत दिखाई दे रहे हैं। आज भी उनमें कुछ बिगड़ा नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर हम आज उन्हीं स्टेशनों को आज की परिस्थितियों को देखते हुए रिस्टोर कर दें तो शायद और अच्छे हमारे रेलवे स्टेशन दिखेंगे।

अखिलेश यादव का बयान

#WATCH लखनऊ: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “… कन्नौज रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे में शुक्र है कि किसी की जान नहीं गई है। हमें उम्मीद है कि सरकार जख्मी हुए लोगों का इलाज कराएगी… सरकार को देखना चाहिए कि इस ठेके में कौन लोग शामिल थे?.. कन्नौज रेलवे स्टेशन पर जो हादसा… pic.twitter.com/vuHgMT6RYi — ANI_HindiNews (@AHindinews) January 12, 2025

भाजपा के समय में हुआ भ्रष्टाचार

पूर्व सीएम ने कहा कि कन्नौज रेलवे स्टेशन पर जो हादसा हुआ है उसमें सुनने में आ रहा है कि सीमेंट और सरियें की जो गुणवत्ता वास्तव में होनी चाहिए थी वह नहीं थी। इतना भ्रष्टाचार पहले कभी नहीं हुआ होगा जितना भाजपा के समय में हुआ है।

16 घंटे तक चला बचाव कार्य

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन इमारत का लिंटर बीते शनिवार को ढह गया था।  हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य करीब 16 घंटे तक चला। इस अभियान में जुटी टीमें रविवार सुबह वापस लौट गईं। पुलिस के मुताबिक अमृत भारत योजना के तहत कन्नौज रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन दो मंजिला इमारत का लिंटर ढहने से मलबे में 20 से अधिक मजदूर दब गए थे।

रात भर बचाव अभियान में जुटी रही टीम

हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। पुलिस ने कहा कि करीब 16 घंटे तक चले राहत एवं बचाव अभियान में 28 मजदूरों को मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीम राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीम और रेलवे की टीम शनिवार को रात भर बचाव अभियान में जुटी रही। पूरे मलबे को हटाया गया। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि मलबा हटाने के बाद कोई भी मजदूर दबा नहीं मिला। जिसके बाद बचाव अभियान रविवार सुबह बंद कर दिया गया।

प्रशासन बचाव कार्य के साथ मुस्तैद रही

इस कार्य में जुटी टीमें वापस चली गईं। रेलवे के आधिकारी अभियान के दौरान रात भर घटनास्थल पर मौजूद रहे। कन्नौज के जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने सुबह रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर फिर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने इस हादसे में जनहानि नहीं होने पर संतोष भी जताया।

Akhilesh yadav over under construction shuttering of kannauj railway station collapse

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 12, 2025 | 04:20 PM

Topics:  

  • Akhilesh Yadav
  • UP Assembly Elections 2027

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.