Noida Protest Updates: नोएडा बवाल पर प्रदेश में मचा घमासान, अखिलेश यादव ने सीएम योगी से मांगा इस्तीफा
Akhilesh Yadav on workers' Protest: अखिलेश यादव ने राज्य सरकार पर तंज कसते हुए कहा आपने ऐसा क्या किया है कि 10 सालों में ऐसे हालात बन गये। इनसे न इनसे देश संभल रहा है, न प्रदेश।
- Written By: अमन मौर्या
अखिलेश यादव (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Akhilesh Yadav On Workers Protest: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर में मजदूरों के आंदोलन को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। इस बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सीएम योगी निशाना साधते हुए उनसे इस्तीफे की मांग कर डाली। इसके पहले नोएडा में होने वाले बवाल पर सीएम योगी ने अपने बयान में साजिश की आशंका जताई थी। सीएम के बयान पर पलटवार करते हुए सपा प्रमुख ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कहा कि, अगर माननीय मुख्यमंत्री जी नोएडा के मजदूरों के आंदोलन को किसी की साजिश बता रहे हैं, तो एक सवाल जनता आपसे पूछ रही है कि अगर ये सच है तो आपकी खुफिया पुलिस क्या आपके साथ बंगाल प्रचार करने गयी थी या वनस्पति की खोजबीन में लीन थी या उसके प्रभाव में।
मजदूरों के आंदोलन को नक्सलवाद के आरोप से बदनाम करने से पहले आप ये बताएं कि आपने ऐसा क्या किया है कि 10 सालों में ऐसे हालात बन गये। आप मजदूरों के जख्मों पर मलहम नहीं लगा सकते तो न लगाएं लेकिन उन जख्मों पर नमक तो न छिड़कें।
सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने राज्य की योगी सरकार को महंगाई और भ्रष्ट्राचार को लेकर भी घेरा। उन्होनें कहा कि भाजपाई कमीशनखोरी से जन्मी महंगाई के कारण परिवार वाले वैसे ही दुखी है उसके ऊपर अवांछित दोषारोपण करने का जो पाप आप कर रहे हैं, वो घोर निंदनीय है। इससे हालात बद से बदतर हो सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
‘कुछ लेते क्यों नहीं? विक्स की गोली लो’, अखिलेश के नोटिस पर BJP सांसद ने कसा तंज, बोले- क्या हाल बना रखा है?
Brahmin Sammelan: यूपी चुनाव से पहले सपा का ब्राह्मण सम्मेलन, “गूंजा नारा ब्राह्मण चला अखिलेश के संग”
नोएडा: सेक्टर-135 के स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस
अगर माननीय मुख्यमंत्री जी नोएडा के मज़दूरों के आंदोलन को किसी की साज़िश बता रहे हैं तो एक सवाल जनता आपसे पूछ रही है कि अगर ये सच है तो आपकी ख़ुफ़िया पुलिस क्या आपके साथ बंगाल प्रचार करने गयी थी या वनस्पति की खोजबीन में लीन थी या उसके प्रभाव में। मज़दूरों के आंदोलन को नक्सलवाद के… — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 13, 2026
भाजपा का डबल इंजन बना ट्रबल इंजन- अखिलेश यादव
सपा प्रमुख ने आगे लिखा कि अगर आप से प्रदेश नहीं संभल रहा है तो ससम्मान इस गद्दी से उतरकर जाइए, नहीं तो जनता उतार देगी। भाजपाई खुद तो अंतिम दौर के भ्रष्टाचार में आकंठ लिप्त हैं, इसीलिए न इनसे देश संभल रहा है, न प्रदेश। भाजपा का डबल इंजन, जनता के लिए ट्रबल इंजन बन गया है। जनता इन सब इंजनों के पहिए खोल देगी और पूर्जे निकालकर, हमेशा के लिए कबाड़खाने में भेज देगी।
ये भी पढ़ें- कोर्ट में खुद अपना पक्ष रखने उतरे अरविंद केजरीवाल, CBI की दलीलों पर उठाए सवाल; जज बदलने की मांग पर चर्चा
औद्योगिक अशांति फैलाने वालों से रहें सावधान- सीएम योगी
आपको बता दें कि मुजफ्फुरनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा था, कि औद्योगिक अशांति फैलाने वालों से रहें सावधान रहिए, उनको सफल मत होने दीजिए। हमारी सरकार श्रमिकों के साथ है। सरकार उद्दमियों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा था कि कुछ लोग शांति को समृद्धि की ओर बढ़ने से रोकने के लिए अशांति पैदा करने के षड्यंत्र रच रहे हैं। मैं औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले मजदूरों और इकाइयों से कहूंगा कि याद कीजिए डबल इंजन की सरकार आपके साथ कैसे खड़ी होती है। कोविड काल में आपने भी देखा होगा।
