डेढ़ घंटे सीतापुर जेल में अखिलेश यादव…आखिर क्या है वजह
- Written By: साक्षी सिंह
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव
सीतापुर: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) शुक्रवार को सीतापुर जेल (Sitapur jail) पहुंचे हैं। सपा प्रमुख यहां सीतापुर जेल में बंद आजम खान (Azam Khan से मिलने गए हैं। अखिलेश यहां लगभग दो घंटे से हैं। वे जेल परिसर के अंदर जाते वक्त उन्होंने मीडिया से बातचीत नहीं की थी।
रामपुर सीट से सपा प्रत्यासी का नहीं हो सका है एलान
अखिलेश यादव के साथ यहां सपा के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक अनूप गुप्ता और रामपुर से सपा अध्यक्ष भी हैं। कयास लगाया जा रहा है कि रामपुर सीट पर प्रत्याशी को लेकर आजम खान की राय अखिलेश यादव जान सकतेहैं। बता दें कि रामपुर सीट पर चुनाव लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में होना है और यहां 27 मार्च को नामांकन का आखिरी तारीख है। फिलहाल अभी तक रामपुर सीट से सपा प्रत्याशी का एलान नहीं हो सका है।
सम्बंधित ख़बरें
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रैक के बीच बनी मजार हटाई गई, दो साल बाद खुला स्टेशन विस्तार का रास्ता
अयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
यूपी में बंपर सरकारी नौकरी: 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
राम मंदिर केस में मिला ‘रामराज्य कोष’ का बक्सा! आरोपी अविनाश के योग केंद्र से जुड़े तार, QR देख पुलिस हैरान
#WATCH सीतापुर, उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “…भाजपा झूठे मुकदमों का वर्ल्ड रिकॉर्ड नहीं ब्रह्मांड रिकॉर्ड बना रही है…PDA ही जीतेगा, PDA ही NDA को हराएगा। सरकार PDA से घबराई हुई है…मुख्यमंत्रियों को जेल भेजने से लोकतंत्र में इनकी जीत नहीं होने… pic.twitter.com/8ZNh7bO3y1 — ANI_HindiNews (@AHindinews) March 22, 2024
5 महीने से सीतापुर जेल में बंद हैं आजम खान
अखिलेश यादव 12 बजकर 7 मिनट पर जेल के अंदर गए। उन्होंने लगभग डेढ़ घंटे तक जेल में आजम खान से मुलाकात की। आजम खान से मुलाकात के बाद सपा प्रमुख अखिलेश अनूप गुप्ता के आवास पर सपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर सकते हैं। बता दें कि आजम खान 5 महीने से सीतापुर जेल में बंद हैं। 22 अक्टूबर, 2023 से वह जेल में बंद हैं।
ये लोकतंत्र को कमजोर कर रहे
जेल से बाहर आकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा झूठे मुकदमों का वर्ल्ड रिकॉर्ड नहीं ब्रह्मांड रिकॉर्ड बना रही है। PDA ही जीतेगा, PDA ही NDA को हराएगा। सरकार PDA से घबराई हुई है। मुख्यमंत्रियों को जेल भेजने से लोकतंत्र में इनकी जीत नहीं होने वाली है। ये लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं।
