Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Independence Day |
  • Parliament Session |
  • Weather Update |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बीजेपी की ‘ट्रूपर’ है करणी सेना…अखिलेश यादव का एक और भड़काऊ बयान, बोले- हिटलर ने भी बनाई थी ऐसी आर्मी

अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसी ही एक सेना हिटलर ने भी बनाई थी। जिसमें वह अपने समर्थकों को वर्दी पहनाती थी और उनसे अपने विरोधियों को पिटवाती थी। उस सेना को ट्रूपर कहते थे। यह करणी सेना भी बीजेपी की ट्रूपर है।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Apr 12, 2025 | 04:43 PM

अखिलेश यादव (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

इटावा: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज से लोकसभा सांसद अखिलेश यादव शनिवार को इटावा पहुंचे। यहां उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए करणी सेना, बीजेपी और कोरोना वैक्सीन को लेकर कुछ ऐसा कहा कि हंगामा होना तय है।

सबसे पहले यहां अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाकर पूरे पीडीए परिवार को एक प्रकाश स्तंभ की तरह चलने का मौका दिया। आज के दिन हम सब पीडीए परिवार के लोग संकल्प लेते हैं कि कोई कितना भी साहसी या ताकतवर हो जाए लेकिन बाबा साहब का संविधान हम लोग बदलने नहीं देंगे।

कन्नौज सांसद ने आगे कहा कि अंग्रेजों के जाने के बाद बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी ने दुनिया का सबसे अच्छा संविधान दिया, उन्होंने हमें और आपको अधिकार दिलाने का काम किया। आज हमारे अधिकारों की कोई परवाह नहीं कर रहा है। पीडीए और बाबा साहब के संविधान, लोहिया जी के चिंतन और नेताजी के संघर्ष की वजह से हम लोग उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी हैं।

बीजेपी की ट्रूपर है करणी सेना: अखिलेश

इस दौरान आगरा में हो रही करणी सेना के प्रदर्शन को लेकर भी अखिलेश यादव ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि अगर कोई हमारे रामजीलाल सुमन जी, यह हमारे कार्यकर्ता का अपमान करेगा तो हम समाजवादी लोग भी उनके साथ खड़े दिखाई देंगे। उनके सम्मान की लड़ाई लड़ने का काम करेंगे और यह सेना वेना सब नकली है। यह सब बीजेपी वाले हैं।

“अगर कोई हमारे रामजीलाल सुमन जी, यह हमारे कार्यकर्ता का अपमान करेगा तो हम समाजवादी लोग भी उनके साथ खड़े दिखाई देंगे, उनके सम्मान की लड़ाई लड़ने का काम करेंगे और यह सेना वेना सब नकली है, यह सब बीजेपी वाले हैं।”

– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, इटावा pic.twitter.com/2Po76z6hwI

— Samajwadi Party (@samajwadiparty) April 12, 2025


उन्होंने आगे कहा कि ऐसी ही एक सेना हिटलर ने भी बनाई थी। जिसमें वह अपने समर्थकों को वर्दी पहनाती थी और उनसे अपने विरोधियों को पिटवाती थी। उस सेना को ट्रूपर कहते थे। यह करणी सेना भी बीजेपी की ट्रूपर है।

वैक्सीन पर दिया विवादित बयान

इसके साथ ही अखिलेश यादव ने कोरोना वैक्सीन लेकर भी एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जो कोरोना में हमें कहते थे वैक्सीन वैक्सीन, बताओ हार्ट अटैक ज्यादा हो रहे हैं कि नहीं हो रहे हैं? सुनने में आ रहा है कैंसर भी बहुत बढ़ता चला जा रहा है।

“जो कोरोना में हमें कहते थे वैक्सीन वैक्सीन, बताओ हार्ट अटैक ज्यादा हो रहे हैं कि नहीं हो रहे हैं? सुनने में आ रहा है कैंसर भी बहुत बढ़ता चला जा रहा है।”

– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, इटावा pic.twitter.com/XeVekt29bT

— Samajwadi Party (@samajwadiparty) April 12, 2025

कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए भी सपा मुखिया ने कहा कि रामजीलाल सुमन जी के ऊपर किसी तरह का अपमान का व्यवहार नहीं कर पाएंगे और अगर अभी भी सरकार ने खुली छूट दे रखी है तो सरकार इसके लिए जिम्मेदार है। वहीं वक्फ बिल को भी केन्द्र सरकार द्वारा नाकामी छिपाने का तरीका बताया।

उत्तर प्रदेश की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Akhilesh yadav makes another provocative statement on karni sena said army of bjp

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 12, 2025 | 04:24 PM

Topics:  

  • Akhilesh Yadav
  • BJP
  • Karni Sena
  • Ramji Lal Suman
  • Samajwadi Party

सम्बंधित ख़बरें

1

लाल किले से 103 मिनट का संबाेधन, मोटापे से मिशन सुदर्शन चक्र तक…PM मोदी के भाषण की 15 बड़ी बातें

2

‘हिमालय हो या रेगिस्तान…हर तरफ एक ही गूंज’, लाल किले से PM मोदी ने 12वीं बार फहराया तिरंगा-VIDEO

3

चार इंजन सरकार की नाकामी ले रही दिल्लीवालों की जान, आप ने मांगा PwD मंत्री का इस्तीफा

4

अखिलेश यादव पर बरसी पूजा पाल, कहा- CM योगी और अतीक का नाम लेने पर मुझे पार्टी से निकाला

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.