अयोध्या राम मंदिर से करोड़ों का चढ़ावा गायब, अखिलेश यादव के दावे से मचा हड़कंप; आरोपों पर ट्रस्ट ने क्या कहा?
Akhilesh Yadav On Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे से करोड़ों रुपये गायब होने के अखिलेश यादव के आरोपों पर अब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।
- Written By: मनोज आर्या
सपा प्रमुख अखिलेश यादव (सोर्स- सोशल मीडिया)
Akhilesh Yadav On Ram Mandir: उत्तर प्रदेश की सियासत में अयोध्या और राम मंदिर एक बार फिर चर्चाओं में है। दरअसल, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट करते हुए बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। अपने पोस्ट के जरिए उन्होंने दावा किया है कि अयोध्या स्थित ‘राम मंदिर’ में श्रद्धालुओं के चढ़ाए गए चढ़ावे की करोड़ों रुपये की रकम गायब पाई गई है। उधर, मंदिर ट्रस्ट के सदस्य महंत दिनेंद्र दास ने इन आरोपों को पूरी तरह से निराधार और राजनीति से प्रेरित बताया है।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि समस्त विश्व में भगवान राम के उपासकों के लिए ये एक बेहद संवेदनशील समाचार है कि राम मंदिर के चढ़ावे की करोड़ों की रकम गायब पायी गई है। ये मंदिर ट्रस्ट के लिए अत्यंत शर्मनाक स्थिति है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव का आरोप
अपने सोशल मीडिया पोस्ट में अखिलेश यादव ने आगे लिखा कि इस मामले पर कोई भी सफाई देने के लिए सामने नहीं आना चाहता है। न्यायालय से स्वतः संज्ञान लेने की मांग है क्योंकि इसका सीधा संबंध वैश्विक स्तर पर समस्त सनातनी समाज की प्रभु राम में गहरी आस्था से जुड़ा है। सरकार की चुप्पी संदिग्ध है।
सम्बंधित ख़बरें
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने बदली पुरानी SIT, अब 3 सीनियर IPS अधिकारियों के हाथ में होगी कमान
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर UP में सियासी घमासान: विपक्ष ने साधा निशाना, युवाओं के संघर्ष को बताया ऐतिहासिक
अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
समस्त विश्व में भगवान राम के उपासकों के लिए ये एक बेहद संवेदनशील समाचार है कि ‘राम मंदिर’ के चढ़ावे की करोड़ों की रकम गायब पायी गई है। ये मंदिर ट्रस्ट के लिए अत्यंत शर्मनाक स्थिति है। कोई भी सफ़ाई देने के लिए सामने नहीं आना चाहता है। न्यायालय से स्वतः संज्ञान लेने की माँग है… — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 7, 2026
अखिलेश पर राम मंदिर ट्रस्ट का पलटवार
अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे से करोड़ों रुपये गायब होने के अखिलेश यादव के आरोपों पर अब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है। ट्रस्ट के सदस्य महंत दिनेंद्र दास ने सपा अध्यक्ष के आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए करारा पलटवार किया है। उन्होंने ट्रस्ट में ऐसी गलती होगी ही नहीं। हमारे यहां हर लेन-देन का पूरा लिखित हिसाब-किताब रखा जाता है। इस समय भी सभी लेन-देन सही तरीके से चल रहे हैं और सद्भावना व प्रेम बना हुआ है।
महंत ने याद दिलाया साल 1994 का इतिहास
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य ने आगे कहा कि 1994 में जब सपा की सरकार थी, तब उन्होंने हमें मार दिया था। उन्हें लगा कि हम मर गए हैं, जबकि हमने केवल ‘राम’ कहा था। हमारा भगवान राम पर विश्वास तब भी बना रहा। शासन की ओर से उन्हें कोई दंड नहीं मिला, लेकिन भगवान राम ने ऐसा दंड दिया कि वे वहीं समाप्त हो गए। राम जी सब देख रहे हैं, राजनीति करने वाले कुछ भी कह सकते हैं।
यह भी पढ़ें: यूपी BJP में भारी फेरबदल! 2027 फतह के लिए पार्टी ने तैयार की नई टीम, दिग्गजों को मिली अहम जिम्मेदारी
राम जी पर सभी का विश्वास बना हुआ है। देश में सद्भावना और प्रेम का माहौल है। शासन को हमेशा देश में सद्भावना और प्रेम बनाए रखना चाहिए। घर में कभी लड़ाई-झगड़ा नहीं करवाना चाहिए। हर व्यक्ति की सोच अलग होती है, कोई कुछ भी बोल सकता है। अंततः राम जी स्वयं न्याय करेंगे और दंड देंगे।
