BJP पर अखिलेश का तंज- यह सिर्फ अमीरों की सरकार, गरीबों और किसानों का सिर्फ अपमान ही अपमान, जानें पूरा मामला
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि ‘भाजपा की सरकार अमीरों की सरकार है' और इसके शासन में गरीबों, किसानों और मजबूरों का सिर्फ और सिर्फ अपमान हुआ है।
- Written By: राहुल गोस्वामी
शेयर बाजार में गिरावट पर अखिलेश यादव का तंज
अमेठी: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज यानी शुक्रवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि ‘भाजपा की सरकार अमीरों की सरकार है’ और इसके शासन में गरीबों, किसानों और मजबूरों का सिर्फ और सिर्फ अपमान हुआ है। सपा प्रमुख की यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद आई है।
इस वीडियो में एक राजस्व अधिकारी अमेठी में एक किसान पर कथित रूप से हमला करते हुए दिखाई दे रहा है। यादव ने ‘X’ पर एक पोस्ट में वीडियो साझा करते हुए कहा, “ये है भाजपा सरकार के असली ‘किसान सम्मान’ का वीडियो।” उन्होंने कहा कि भाजपा किसान विरोधी थी, है और हमेशा रहेगी। अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार अमीरों की सरकार है और इसके शासन में गरीबों, किसानों और मजबूरों का सिर्फ और सिर्फ अपमान ही हुआ है। इस वायरल वीडियो में खाकी वर्दी पहने एक व्यक्ति को कथित तौर पर डंडे से पीटते हुए देखा जा सकता है।
ये है भाजपा सरकार के असली ‘किसान सम्मान’ का वीडियो। भाजपा किसान विरोधी थी, है और हमेशा रहेगी। धनजीवी भाजपा धनिकों की सरकार है, जिसमें ग़रीबों, किसानों और मजबूरों के लिए कोई स्थान नहीं सिर्फ़ अपमान ही अपमान है। pic.twitter.com/EP8RFYOn2B — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) December 20, 2024
सम्बंधित ख़बरें
BJP विधायक की नाराजगी पर कांग्रेस ने खेली सियासी बिसात! जीतू पटवारी ने महेंद्र हार्डिया को क्यों कहा ‘धन्यवाद’
यूपी की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत, पंकज चौधरी ने नए OBC आयोग को क्यों बताया ऐतिहासिक?
‘कोई उलझाएगा तो खुद ही बचना होगा…’, CM मोहन यादव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्षों को दी सलाह
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
जानकारी दें कि, अमेठी के परगना इन्हौना तहसील तिलोई के ओतिया गांव में रहने वाले किसान रिजवान के यहां 36 लाख रुपये और उसके ब्याज के बकाये की वसूली के लिए राजस्व विभाग की एक टीम पहुंची थी। घर पर रिजवान के पिता रेहान से पुलिस द्वारा कथित मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हो गया।
उत्तर प्रदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
इस बाबत तिलोई के तहसीलदार अभिषेक यादव ने बताया कि, राजस्व टीम नौ दिसंबर को रिजवान से बकाया वसूलने गई थी। यादव ने बताया कि मौके पर रिजवान के पिता रेहान ने राजस्व टीम के साथ धक्का मुक्की की और साथ में मौजूद होमगार्ड ने बचाव में कुछ कार्रवाई जरूर की, जिसके बाद रिजवान को तहसील लाया गया था, जहां उन्होंने 10,000 रूपये जमा किये और उसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
इस बाबत तहसीलदार ने बताया कि बाद वह दो बार पुनः तहसील आए और उन्होंने एक माह में संपूर्ण धनराशि जमा करने का वादा किया है। हालांकि, पीड़ित रेहान ने संवाददाताओं को बताया कि ऋण से संबंधित मामला अभी भी अदालत में लंबित है। उन्होंने कहा कि मामला सुलझने के बाद वह शेष राशि का भुगतान कर देंगे लेकिन उन्होंने राजस्व अधिकारियों के व्यवहार की आलोचना की। रेहान ने अधिकारियों पर अनुचित बल प्रयोग करने और कानूनी कार्यवाही के बावजूद उनके बेटे व उन पर हमला करने का आरोप लगाया है। (एजेंसी इनपुट के साथ)
