‘RSS के लोग पहले शादी करें…’, भागवत के 3 बच्चे वाले बयान पर अजय राय का पलटवार
UP News: संघ प्रमुख भागवत ने दिल्ली में कहा कि हर परिवार में तीन बच्चे होने चाहिए। उनका बयान फैमिली प्लानिंग को लेकर था। अब इस पर अजय राय ने संघ के लोगों को शादी करने का निर्देश देने को कहा है।
- Written By: Saurabh Pal
मोहन भागवत, अजय राय (फोटो- सोशल मीडिया)
Varansi News: RSS चीफ मोहन भागवत ने बीते रोज एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हर परिवार में तीन बच्चे होने चाहिए। भागवत के इस बयान पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मोहन भागवत को ये नसीहत अपने संघ के लोगों को देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संघ के लोग शादी नहीं करते हैं। राय ने कहा कि संघ लोगों को पहले निर्देश दें कि स्वयंसेवक पहले शादी करें और फिर बच्चे पैदा करें।
इतना ही नहीं असंसदीय शब्दों का प्रयोग करते हुए राय ने कहा कि RSS के लोग बिना शादी के हैं। ऐसे लोगों की संघ में फौज है। वाराणसी में पीएम मोदी के खिलाफ लोकसभा का चुनाव लड़ चुके अजय राय का वीडियो शोसल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
हमने बंटवारे का किया विरोधः भागवत
दरअसल RSS के 100 साल पूरे होने पर देश भर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं दिल्ली में संघ के एक कार्यक्रम में मोहन भागवत ने कहा कि हर परिवार को तीन बच्चे पैदा करने चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पारिवारिक व्यवस्था बनी रहे और देश की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो, इसके लिए जरूरी है कि प्रत्येक परिवार में तीन संतान हों। मोहन भागवत ने कहा कि हमने देश के बंटवारे का विरोध किया था। भागवत के इसी बयान पर अजय राय ने पलटवार किया है।
सम्बंधित ख़बरें
Datia News: एक मुलाकात ने बढ़ाई हलचल; राजेंद्र भारती के बेटे हो सकते हैं संभावित उपचुनाव में विकल्प
गिरता रुपया और NEET पेपर लीक पर भड़के कांग्रेस के अतुल लोंढे, बोले- अब देश की इज्जत कम नहीं हो रही है क्या?
MP BJP Performance Report Card: BJP में ‘परफॉर्मेंस कार्ड’ पर घमासान, आपसी कलह सड़क पर आई, विपक्ष ने घेरा
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
मोदी जी स्वयं नियम से पीछे हट रहे हैंः अजय राय
इसके आगे संघ प्रमुख मोहन भागवत के 75 साल की उम्र में रिटायरमेंट वाले बयान पर उन्होंने कहा कि वे अपनी बात से पलट रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मार्गदर्शक मंडल बनाया था, जिसमें 75 साल से ऊपर के नेताओं को उसमें भेजा गया था। लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को सक्रिय राजनीति से हटाकर मार्गदर्शक मंडल में भेज दिया गया। राय ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि मोदी, जो कभी आडवाणी और जोशी के शिष्य थे और उनके साथ झोला लेकर चलते थे, “अब स्वयं इस नियम से पीछे हट रहे हैं, क्योंकि वह 75 साल की उम्र के बाद भी प्रधानमंत्री बने रहना चाहते हैं।”
ये भी पढ़ें-संभल हिंसा जांच रिपोर्ट: दंगे की साजिश, हिंदूओं की घटती आबादी…, 450 पन्नों में दर्ज है पूरी सच्चाई
‘पर्दे के पीछे से संघ करता है काम’
कांग्रेस नेता ने संघ को चतुर संगठन करार देते हुए आरोप लगाया कि यह पर्दे के पीछे से सारा काम संचालित करता है। जब कुछ सकारात्मक होता है, तो भाजपा उसका श्रेय लेती है, जबकि नकारात्मक मुद्दों पर संघ अपने आपको अलग कर लेता है। संघ के प्रवक्ता या प्रचारक सकारात्मक कार्यों की जिम्मेदारी लेने में सबसे आगे रहते हैं, लेकिन नकारात्मक बातों से दूरी बनाए रखते हैं।
भाजपा के अहम पदों पर संघ के लोगः अजय राय
यूपी कांग्रेस चीफ ने दावा किया कि भाजपा के संगठनात्मक ढांचे में महत्वपूर्ण पद, जैसे राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर महामंत्री (संगठन), हमेशा संघ से जुड़े लोगों को दिए जाते हैं। उन्होंने उदाहरण के तौर पर बी.एल. संतोष का जिक्र किया, जो संघ के प्रचारक रहे हैं।-एजेंसी इनपुट के साथ
