विदेशी इन्फ्लुएंसर के ताजमहल के पीछे यमुना के VIDEO पर बवाल, पर्यटन उद्यमी बोले- ‘देश की छवि हो रही धूमिल’
Taj Mahal News: आगरा में ताजमहल के पीछे यमुना नदी की गंदगी दिखाने वाला विदेशी इन्फ्लुएंसर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पर्यटन कारोबारियों ने इसे भारत की पर्यटन छवि के लिए चिंताजनक बताया।
- Reported By: प्रदीप कुमार रावत | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
आगरा ताजमहल के पीछ यमुना नदी (सोर्स- फोटो नवभारत)
Yamuna River Pollution Near Taj Mahal: दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताजमहल हर साल लाखों देशी-विदेशी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। आगरा की पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा ताजमहल और अन्य ऐतिहासिक स्मारकों पर निर्भर है। ऐसे में हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ वीडियो पर्यटन उद्योग के लिए चिंता का विषय बनते जा रहे हैं।
विदेशों में भी वायरल हो रही विदेशी इन्फ्लुएंसर की यह वीडियो
इन दिनों एक विदेशी इन्फ्लुएंसर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ताजमहल के पीछे बहने वाली यमुना नदी के किनारे फैली गंदगी और नालों का पानी दिखाया गया है। वीडियो में इन्फ्लुएंसर दुर्गंध से बचने के लिए नाक ढकते हुए भी दिखाई दे रही है। यह वीडियो भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी तेजी से साझा किया जा रहा है।
वीडियो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगरा और भारत की छवि को धूमिल कर रहा
इस मामले पर नव भारत ने आगरा के पर्यटन उद्यमियों से बातचीत की। उनका कहना है कि इस प्रकार के वीडियो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगरा और भारत की छवि को प्रभावित करते हैं। उनका मानना है कि विदेशी पर्यटक यात्रा की योजना बनाने से पहले सोशल मीडिया पर उपलब्ध सामग्री देखते हैं। ऐसे में यदि केवल गंदगी और अव्यवस्था की तस्वीरें वायरल होंगी, तो इसका असर पर्यटन और उससे जुड़े लाखों लोगों की आजीविका पर पड़ सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
नीमच मानवता शर्मसार: रस्सी से बांधकर युवक की पिटाई, गले में पहनाई जूतों की माला, वायरल हो रहा वीडियो
रीवा: 10 साल की बच्ची से छेड़खानी पड़ी भारी, मां ने सिखाया मनचले को सबक, चप्पलों से पिटाई का वीडियो वायरल
BJP नेता को जड़ा थप्पड़! IAS रिंकू सिंह राही पर बड़ा एक्शन, 5 सदस्यीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
बिना बोले और सुने भी जीता दिल, IndiGo कर्मचारी की मुस्कान और मदद ने इंटरनेट को किया भावुक
यह भी पढ़ें- जुलाई की पहली तारीख को शेयर बाजार रौनक, हरे निशान में खुले निफ्टी और सेंसेक्स; तेजी में महिंद्रा का ये स्टॉक
समाधान केवल आलोचना नहीं, बल्कि स्वच्छता है
कुछ उद्यमियों ने यह आशंका भी जताई कि इस तरह के वीडियो से भारत की पर्यटन छवि को नुकसान पहुंच सकता है, हालांकि इस संबंध में किसी संगठित साजिश के प्रमाण उपलब्ध नहीं हैं। पर्यटन कारोबारियों ने कहा कि समाधान केवल आलोचना नहीं, बल्कि स्वच्छता है।
उन्होंने सरकार के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों से भी यमुना को स्वच्छ रखने की अपील की। उनका कहना है कि यदि नदी में गंदगी और नालों का प्रवाह रोका जाए तथा जनसहभागिता से सफाई अभियान चलाया जाए, तो ऐसी नकारात्मक तस्वीरें स्वतः समाप्त हो जाएंगी। उनका मानना है कि स्वच्छ यमुना न केवल ताजमहल की खूबसूरती बढ़ाएगी, बल्कि आगरा की वैश्विक पहचान और पर्यटन उद्योग को भी मजबूती देगी।
