अब महिलाओं को किराये की चिंता नहीं; रक्षाबंधन पर 29 अगस्त तक फ्री बस सेवा, सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी

Raksha Bandhan 2026: उप्र सरकार ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा मिलेगी, जबकि रक्षाबंधन पर सभी महिलाओं को सहयात्री सहित मुफ्त बस सेवा का लाभ मिलेगा।
UP Government Announces Free Bus Travel for Women on Raksha Bandhan
निशुल्क बस यात्रा को सीएम ने दिखाई हरी झंडी(सोर्स- फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

UP Free Bus Service For Women On Raksha Bandhan: रक्षाबंधन के पर्व पर उत्तर प्रदेश सरकार ने माताओं-बहनों को बड़ी सौगात दी है। बुधवार को आगरा के सूरसदन में आयोजित कार्यक्रम में ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ का सजीव प्रसारण किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से विशेष बसों को हरी झंडी दिखाकर योजना का शुभारंभ किया।

सभी महिलाओं को सहयात्री सहित मुफ्त बस यात्रा की सुविधा

योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को प्रदेशभर में निशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलेगी। वहीं रक्षाबंधन के अवसर पर सभी महिलाओं को सहयात्री सहित मुफ्त बस यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी। यह सुविधा 27 अगस्त सुबह छह बजे से 29 अगस्त की मध्यरात्रि तक उपलब्ध रहेगी। सरकार के इस निर्णय से बहनों को रक्षाबंधन पर अपने भाइयों तक पहुंचने के लिए किराये की चिंता नहीं करनी पड़ेगी।

UP Government Announces Free Bus Travel for Women on Raksha Bandhan
60+ महिलाओं को लाइफटाइम पास(सोर्स- फोटो नवभारत)
UP Government Announces Free Bus Travel for Women on Raksha Bandhan
रेलवे की बड़ी पहल: महिला RPF कर्मियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 स्टेशनों पर बनेंगे आधुनिक चेंजिंग रूम

60+ महिलाओं को लाइफटाइम पास

कार्यक्रम में महिलाओं को साड़ी और मिठाई देकर सम्मानित किया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के नाम से प्रदेश की 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को निशुल्क बस सेवा की सौगात दी है। उन्होंने कहा कि यदि माताएं-बहनें उत्तर प्रदेश से बाहर भी जाना चाहती हैं और वहां उत्तर प्रदेश परिवहन की बसें संचालित होती हैं, तो वे इस सुविधा का लाभ उठा सकती हैं।

मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए लगातार काम कर रही है। रक्षाबंधन से पहले शुरू की गई यह निशुल्क यात्रा महिलाओं के प्रति सरकार की संवेदनशीलता का प्रतीक है।

कार्यक्रम में विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी सहित प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। सरकार की इस पहल को रक्षाबंधन पर मातृशक्ति के लिए आर्थिक राहत के साथ सम्मान की सौगात के रूप में देखा जा रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com