ताजमहल के पीछे गूंजा बम-बम भोले का जयकारा, सुरक्षा को चकमा देकर हिंदू महासभा ने की शिव आरती; FIR दर्ज- VIDEO

Ajju Chauhan FIR Tejo Mahalaya: आगरा में ताजमहल के पास शिव चालीसा पाठ और आरती करने पर हिंदू महासभा के नेता अज्जू चौहान समेत अन्य पर FIR दर्ज की गई है।

Taj Mahal Shiv Chalisa Controversy: उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित विश्व प्रसिद्ध ताजमहल (तेजो महालय) को लेकर विवाद एक बार फिर से खड़ा हो गया है। सावन के तीसरे सोमवार पर अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अज्जू चौहान ने अपने साथियों के साथ पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देकर ताजमहल के पीछे मेहताब बाग (यमुना किनारे) पहुंचे। वहां उन्होंने भगवा ध्वज लहराया, घंटे-घड़ियाल बजाकर भगवान शिव की आरती की और शिव चालीसा पाठ किया।

ताजमहल को लेकर अज्जू चौहान ने दावा किया कि वास्तव में यह 'तेजो महालय' शिव मंदिर है। जब तक आधिकारिक रूप से इसे मंदिर घोषित नहीं किया जाता, ये आंदोलन जारी रहेगा। अज्जू चौहान के इस कृत्य के बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) और पुरातत्व विभाग (ASI) की शिकायत पर अज्जू चौहान और अन्य के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली गई है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com