त्योहारों को लेकर लखनऊ पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने सड़कों पर उतरे अधिकारी, किया पैदल मार्च

Lucknow Police: प्रमुख चौराहों और बाजारों के आसपास यातायात व्यवस्था संभालने के लिए ट्रैफिक टीम तैनात रहेगी। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों और ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।
Officials conducted a foot march in Hazratganj
हजरतगंज में अधिकारियों ने किया पैदल मार्च(सोर्स: नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • त्योहारों के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर

  • अगले 10 दिनों के लिएपुलिस की सक्रियता बढ़ी

  • त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील

Police Festival Security: दीपावली, धनतेरस, भैया दूज और छठ पूजा को देखते हुए लखनऊ पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान बाजारों, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में बुधवार देर शाम हजरतगंज में पुलिस अधिकारियों ने पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान व्यापारियों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) IPS बबलू कुमार के नेतृत्व में निकाले गए इस पैदल मार्च में DCP सेंट्रल IPS अर्पित विजयवर्गीय, ADCP ट्रैफिक राघवेंद्र सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी शामिल रहे। अधिकारियों ने हजरतगंज के प्रमुख बाजारों और आसपास के संवेदनशील स्थानों का भ्रमण किया। साथ ही दुकानदारों और व्यापारियों से बातचीत कर उनकी सुरक्षा संबंधी समस्याओं और सुझावों की जानकारी ली।

Officials conducted a foot march in Hazratganj
श्रीराम बारात को लेकर आगरा पुलिस अलर्ट; 4 जोन और 8 सेक्टर में बांटी सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन से होगी निगरानी

अगले 10 दिनों तक बढ़ाई जाएगी पुलिस की सक्रियता

JCP बबलू कुमार ने अगले 10 दिनों तक त्योहारों को देखते हुए पुलिस की सक्रियता बढ़ाई गई है। सभी जोन में DCP, ACP और थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रमुख बाजारों में पुलिस अधिकारी व्यापारियों से लगातार संवाद कर रहे हैं, ताकि उनकी सुरक्षा संबंधी समस्याओं को समझा जा सके।

उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई जाएगी। लगातार पेट्रोलिंग के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस की प्राथमिकता है कि व्यापारियों और आम लोगों के मन में सुरक्षा का भरोसा बना रहे और लोग बिना किसी परेशानी के त्योहार मना सकें।

वहीं, त्योहारों के चलते बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस को भी अलर्ट किया गया है। प्रमुख चौराहों और बाजारों के आसपास यातायात व्यवस्था संभालने के लिए ट्रैफिक टीम तैनात रहेगी। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों और ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करने के साथ ही त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की है।

रिपोर्ट: ईशांक दीक्षित

Officials conducted a foot march in Hazratganj
ताजमहल को समझ लिया वाटर पार्क! फाउंटेन में उतरा युवक, वायरल वीडियो ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल