Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 3 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आगरा में कम्युनिटी डॉग्स को लेकर हिंसक विवाद; मां-बेटी पर जानलेवा हमला, एक कुत्ते की मौत

Community Dogs In Agra:आगरा के शाहगंज क्षेत्र में कम्युनिटी डॉग्स को खाना खिलाने को लेकर विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि मां-बेटी पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला किया गया, जिसमें एक कुत्ते की मौत हो गई

  • Reported By: प्रदीप कुमार रावत | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jul 03, 2026 | 06:51 PM

पीड़ित परिवार (सोर्स- फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Attack On Animal Lovers In Agra: आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र की चारबाग गली में कम्युनिटी डॉग्स को खाना खिलाने को लेकर विवाद हिंसक रूप ले बैठा। आरोप है कि पशु प्रेमी मां-बेटी पर पड़ोसियों ने लोहे की रॉड और डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में एक कम्युनिटी डॉग की मौत हो गई, जबकि कई अन्य कुत्ते गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की शिकायत मिलने के बाद अपर पुलिस आयुक्त ने जांच के आदेश दिए हैं।

29 जून को आरोपियों ने किया हमला

पीड़िता शालू का आरोप है कि वह लंबे समय से अपनी मां सुमन के साथ क्षेत्र के कम्युनिटी डॉग्स की देखभाल और उन्हें भोजन कराती हैं। इसी बात को लेकर कुछ पड़ोसी लगातार विरोध करते रहे। उनका कहना है कि 26 जून को हुई शिकायत के बाद एक आरोपी को राजनीतिक दबाव के चलते छोड़ दिया गया और उन पर समझौता करने का दबाव बनाया गया। इसके बाद 29 जून को आरोपियों ने दोबारा हमला कर उनकी मां के साथ मारपीट की।

आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और परिवार के सुरक्षा की मांग

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने अपर पुलिस आयुक्त अली अब्बास को लिखित शिकायत सौंपते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस आयुक्त ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

तू कौन सी पार्टी का है: भाजपा सांसद राजकुमार चाहर का पुराना वीडियो फिर वायरल, पुलिस से बहस बना चर्चा का विषय

राम मंदिर चंदा विवाद पर अरुण सिंह ने विपक्ष को घेरा; सम्मेलन के बाद नाश्ते के पैकेटों पर मची छीना-झपटी

महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी से विवादों में घिरे यूट्यूबर बाबू गप्पी, महिला आयोग का नोटिस मिलते ही मांगी माफी

Varanasi: पुलिस की वर्दी पहनकर जमाता था रौब, खुद को रसूखदार अधिकारी बताकर अवैध वसूली करता था फर्जी दरोगा

मामले की जानकारी मिलते ही पशु कल्याण संस्था कैस्पर होम्स की संस्थापक एवं पशु अधिकार कार्यकर्ता विनीत अरोड़ा ने नगर निगम को सूचना दी। इसके बाद नगर निगम की टीम एबीसी (Animal Birth Control) Rules-2023 के तहत क्षेत्र में कम्युनिटी डॉग्स को पकड़ने और नसबंदी की प्रक्रिया के लिए पहुंची। आरोप है कि इस दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने नगर निगम कर्मचारियों के साथ भी अभद्रता और धक्का-मुक्की की।

यह भी पढ़ें- तू कौन सी पार्टी का है: भाजपा सांसद राजकुमार चाहर का पुराना वीडियो फिर वायरल, पुलिस से बहस बना चर्चा का विषय

पशुओं के प्रति करुणा और संरक्षण का भाव रखें नागरिक

विनीत अरोड़ा ने कहा कि शहर में पशुओं के प्रति क्रूरता की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51A(g) के तहत प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह पशुओं के प्रति करुणा और संरक्षण का भाव रखे। नगर निगम की टीम के साथ कथित अभद्र व्यवहार यह दर्शाता है कि कुछ लोगों में कानून का भय नहीं है।

पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि एक जुलाई को एक बार फिर नगर निगम की टीम और मां-बेटी के साथ अभद्रता की गई। लगातार हो रही घटनाओं के बाद परिवार ने अपनी जान-माल की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और पुलिस से सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

इस दौरान गौ रक्षक दल आगरा के अध्यक्ष रामकृष्ण गोस्वामी, श्वेता चावला, वंदना दुबे, तरुण चौधरी, सोनू कुशवाह और लखन पलवाल सहित कई पशु प्रेमी एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Mother and daughter allegedly attacked over feeding community dogs agra

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 03, 2026 | 06:51 PM

Topics:  

  • Agra
  • Agra News
  • Crime In UP
  • Doggy
  • Dogs Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.