ताजमहल की खूबसूरती पर चढ़ा हुस्न का रंग, दुनिया भर की सुंदरियों से गुलजार हुआ मोहब्बत का स्मारक

Taj Mahal Agra: आगरा में 30 से अधिक देशों से आईं मिस टीन इंटरनेशनल की प्रतिभागियों ने आज ताजमहल का दीदार किया। विदेशी सुंदरियों ने ताज की वास्तुकला और खूबसूरती को निहारा और जमकर तस्वीरें खिंचवाईं।
Miss Teen International Contestants from 30+ Countries Visit Taj Mahal in Agra
मिस टीन इंटरनेशनल 2026(सोर्स- फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

International Beauty Pageant Reach Taj Mahal Agra: विश्वदाय स्मारक और मोहब्बत की बेमिसाल निशानी ताजमहल बुधवार को उस समय और भी खूबसूरत नजर आया, जब दुनिया के अलग-अलग देशों से आईं सुंदरियों का काफिला यहां पहुंचा।

सफेद संगमरमर की इस इमारत के दीदार के लिए मिस टीन इंटरनेशनल 2026 की 30 से अधिक देशों की प्रतिभागियों ने ताजमहल का रुख किया। ताज की खूबसूरती और दुनिया भर से आईं इन प्रतिभाशाली सुंदरियों का संगम पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया।

फोटो खिंचवाने को लेकर प्रतिभागियों में दिखा उत्साह

ताजमहल के परिसर में पहुंचते ही प्रतिभागियों ने न केवल मुगलकालीन स्थापत्य की बारीकियों को करीब से निहारा, बल्कि इसके इतिहास और वास्तुकला को भी जाना। ताजमहल की पृष्ठभूमि में फोटो खिंचवाने को लेकर प्रतिभागियों में खासा उत्साह दिखाई दिया। सफेद संगमरमर के ताज और रंग-बिरंगे परिधानों में सजीं विदेशी प्रतिभागियों ने जमकर तस्वीरें खिंचवाईं।

Miss Teen International Contestants from 30+ Countries Visit Taj Mahal in Agra
मिस टीन इंटरनेशनल 2026(सोर्स- फोटो नवभारत)
Miss Teen International Contestants from 30+ Countries Visit Taj Mahal in Agra
अब महिलाओं को किराये की चिंता नहीं; रक्षाबंधन पर 29 अगस्त तक फ्री बस सेवा, सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी

मिस टीन इंटरनेशनल 2025 की विजेता लोरेना लुइज भी रही मौजूद

इस दौरान मिस टीन इंटरनेशनल 2025 की विजेता लोरेना लुइज भी मौजूद रहीं। दुनिया के अलग-अलग देशों से आईं सुंदरियों को एक साथ ताजमहल के साये में देखकर वहां मौजूद पर्यटक भी रोमांचित नजर आए। कई पर्यटकों ने इस नजारे को अपने कैमरों में कैद किया।

ताजमहल की सुरक्षा को लेकर सीआईएसएफ, ताज सुरक्षा पुलिस और पर्यटन पुलिस की टीमें भी मुस्तैद रहीं। कुछ देर के लिए ताज परिसर का नजारा ऐसा लगा मानो संगमरमर की मोहब्बत और दुनिया भर की खूबसूरती आमने-सामने आ गई हो। पर्यटकों की जुबां पर बस एक ही बात थी- वाह ताज... और वाह, दुनिया की ये खूबसूरत सुंदरियां!

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com