-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Travel »
- Why Devotees Offer Shoes And Slippers In This Temple Of Bhopal Instead Of Prasad
प्रसाद नहीं इस मंदिर में जूते-चप्पल चढ़ाते हैं भक्त, जानें क्या है इसके पीछे की कहानी
- Written By: प्रीति शर्मा
भगवान के मंदिर परिसर में जूत-चप्पल पहनना अपवित्र या अपमान जनक माना जाता है। लेकिन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मौजूद इस मंदिर में लोग भगवान को जूते-चप्पल प्रसाद के रूप में चढ़ाते हैं।

जीजाबाई मंदिर, भोपाल (सौ. सोशल मीडिया)
Jijabai Temple Bhopal: हिंदू धर्म में देवी-देवताओं के लिए कई मंदिर बनाए गए हैं जहां पर लोग पूजा करते हैं। मान्यताओं के अनुसार भगवान की पूजा करने के विधि और तरीका हर जगह अलग-अलग होता है। अक्सर आपने देखा होगा कि भक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार भगवान को अर्पित करने के लिए प्रसाद चढ़ाते हैं। जिसमें लड्डू, मावा, बर्फी, मिठाई, चीनी जैसी चीजें होती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं भारत में एक ऐसा अनोखा मंदिर भी मौजूद हैं जहां पर लोग भगवान प्रसाद के रूप में जूते-चप्पल चढ़ाते हैं। यह बात सुनने में भी अजीब लगती है लेकिन यह सच है।
मंदिर में जूते-चप्पल चढ़ाते हैं भक्त
भगवान के मंदिर परिसर में जूत-चप्पल पहनना अपवित्र या अपमान जनक माना जाता है। लेकिन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मौजूद इस मंदिर में लोग भगवान को जूते-चप्पल प्रसाद के रूप में चढ़ाते हैं। यह मंदिर भोपाल के कोलार क्षेत्र में पहाड़ी पर स्थित है। इस अनोखे मंदिर में माता सिद्धिदात्री विराजमान है। स्थानीय लोग इस मंदिर को जीजाबाई माता मंदिर के नाम से जानते हैं। यह मंदिर बहुत ही खास स्थान रखता है। यहां पर आने वाला हर व्यक्ति माता को भेंट के रूप में नए-नए जूते चप्पल देता है।
दरअसल भोपाल के इस जीजाबाई मंदिर में भक्त देवी को बेटी के रूप में पूजते हैं। जिस वजह से यहां पर आने वाला हर भक्त देवी के लिए नई चप्पल लेकर आता है। देवी के इस मंदिर में विदेशों से भी भक्त आते हैं जो नए-नए जूते व सैंडल भेजते हैं। इस मंदिर पर पहुंचने के लिए आपको लगभग 300 सीढ़ी चढ़नी होगी।
सम्बंधित ख़बरें
CM मोहन यादव पर लगे आरोपों पर बोले विवेक तनखा, कहा- मुख्यमंत्री खुद दें जवाब, जनता सुनना चाहती है
इंदौर में पहली बारिश ने खोली निगम के दावों की पोल,शहर की कई सड़कें बनीं तालाब
ड्रग्स नेटवर्क मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, महिला ड्रग तस्कर से मिली थी जानकारी
इंदौर में स्कूल-कॉलेजों की मेस और कैंटीन पर प्रशासन का सख्त एक्शन, 31 खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे गए
किसने बनवाया मंदिर
जानकारी के अनुसार जीजाबाई मंदिर की स्थापना ओमप्रकाश ने करीब 30 साल पहले की थी। इस मंदिर की स्थापना करने से पहले उन्होंने भगवान शिव और पार्वती का विवाह कराया गया था। इस विवाह में उन्होंने खुद पार्वती जी का कन्यादान लिया और इस कारण ओम प्रकाश माता को बेटी मानकर पूजा करते हैं।
इस मंदिर में लोग सिद्धिदात्री पहाड़ वाला मंदिर, पहाड़ा वाला मंदिर और जीजाबाई मंदिर के नाम स जानते हैं। इस मंदिर में मां बाल रूप में स्थापित हैं। भक्त बेटी की सेवा में कोई कमी नहीं रखते हैं। इस वजह से बेटियों और बच्चों के उपयोग का सामान इस मंदिर में अर्पित किया जाता है। इस मंदिर में जूते चप्पल के अलावा कैप, घड़ी, चश्मा, सैंडल और गर्मियों के कपड़े भी चढ़ाए जाते हैं। माना जाता है कि इससे भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
Why devotees offer shoes and slippers in this temple of bhopal instead of prasad
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Fire Breaks Out: आगरा की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, धुएं और लपटों से मचा हड़कंप, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर
Jun 25, 2026 | 02:51 PMPOK Protest दबाने के लिए पाक सेना का जुल्म: दूध और दवाओं की सप्लाई पर लगाई रोक, गंभीर संकट में स्थानीय लोग
Jun 25, 2026 | 02:45 PMइंदौर में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 144 बल्क लीटर लिकर और हजारों फर्जी लेबल जब्त
Jun 25, 2026 | 02:44 PMभंडारा में मानसून की दस्तक, जिले में अब भी 145 मिमी बारिश की कमी, अगले 5 दिनों तक बारिश की सम्भावना
Jun 25, 2026 | 02:40 PMनागपुर यूनिवर्सिटी में लापरवाही! आधे से ज्यादा पद खाली, डिग्री व माइग्रेशन के लिए भटकने को मजबूर छात्र
Jun 25, 2026 | 02:39 PMमहाराष्ट्र में CT स्कैन और MRI जांच हुई सस्ती, PPP मॉडल लागू, पात्र मरीजों को मुफ्त सुविधा मिलेगी
Jun 25, 2026 | 02:39 PMHair Care Tips: बेजान और रूखे बालों में नई जान भर देंगे ये 10 आसान टिप्स, लंबे समय तक रहेंगे सॉफ्ट-सिल्की
Jun 25, 2026 | 02:39 PMवीडियो गैलरी

कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM














