रूस में बंधक बना कानपुर का इंजीनियर; जबरन सेना में शामिल करने का आरोप, पत्नी नें PM और CM से लगाई मदद की गुहार

Chandan Gupta Russia: रूस के मॉस्को में कानपुर निवासी भारतीय इंजीनियर को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने का मामला सामने आया है। पत्नी स्नेहा गुप्ता ने PM मोदी और CM योगी से मदद की गुहार लगाई है।
Kanpur Engineer Chandan Gupta Detained in Moscow, Wife Appeals to PM Modi -CM Yogi for Help
पत्नी स्नेहा गुप्ता- चंदन गुप्ता(फाइल फोटो)
Published on
Updated on

Kanpur Engineer Detained In Moscow: रूस की राजधानी मॉस्को में उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी इंजीनियर चंदन गुप्ता को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने का मामला सामने आया है। पत्नी स्नेहा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर दो वीडियो पोस्ट किए हैं और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाते हुए जल्द से जल्द भारतीय इंजीनियर की सुरक्षित रिहाई की मांग की है।

पत्नी ने सोशल मीडिया पर वीडियो किया पोस्ट

भारतीय इंजीनियर चंदन गुप्ता नोएडा की एक कंपनी के तहत वर्क वीजा पर मास्को में काम कर रहे हैं उनकी पत्नी स्नेहा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर दो वीडियो पोस्ट किए हैं और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाते हुए ये आरोप लगाया कि रूस की पुलिस के द्वारा जबरन उनके इंजीनियर पति को हिरासत में लिया गया है।

Kanpur Engineer Chandan Gupta Detained in Moscow, Wife Appeals to PM Modi -CM Yogi for Help
रात तक बिल्कुल स्वस्थ था बच्चा; लगातार इंजेक्शन लगने के बाद बिगड़ी हालत, मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा

उन्होंने आरोप लगाते हुए वीडियो में कहा कि रूस में जबरन लोगों को रूस की सेवा में शामिल किया जा रहा है। रूस में तैनात भारतीय एंबेसी के अधिकारी भी कुछ नहीं कर रहे हैं। वह अपने 10 साल के बेटे के साथ परेशान हैं। वीडियो पोस्ट करके उनके इंजीनियर पति की जल्द से जल्द सुरक्षित रिहाई के लिए गुहार लगाई है।

पीएम और सीएम से तत्काल हस्तक्षेप की मांग

भारतीय इंजीनियर चंदन गुप्ता की पत्नी स्नेहा गुप्ता ने वीडियो पोस्ट कर इस पूरे मामले में जल्द से जल्द प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर देरी हुई तो शायद उनके पति को रूस की सेना में जबरन भर्ती कर दिया जाए।

रूस में ऐसा ही हो रहा है। उन्होंने वीडियो पोस्ट कर आरोप लगाया है कि उनके पति को बिना किसी कारण के रात में 12:00 बजे घर से रूस की पुलिस हिरासत में लेकर चली गई है और वह पराये देश में 10 साल के बच्चे के साथ भारतीय एंबेसी के अधिकारियों से समन्वय कर रही है लेकिन कोई सहायता नहीं मिल रही।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com