रात तक बिल्कुल स्वस्थ था बच्चा; लगातार इंजेक्शन लगने के बाद बिगड़ी हालत, मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा

Upadhyay Hospital Agra: आगरा के सदर क्षेत्र स्थित उपाध्याय हॉस्पिटल में बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पिता ने स्टाफ पर मारपीट का भी आरोप लगाया है।
Child Death in Upadhyay Hospital Agra Family Alleges Medical Negligence
पीड़ित परिजन(सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on
Updated on

Agra Upadhyay Hospital Child Death: थाना सदर क्षेत्र स्थित उपाध्याय हॉस्पिटल में बच्चे की मौत के बाद हड़कंप मच गया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची सदर पुलिस ने किसी तरह परिजनों को शांत कराया और मामले की जांच का आश्वासन दिया।

बच्चा रात तक बिल्कुल स्वस्थ था...

मृतक बच्चे के पिता का आरोप है कि उनका बच्चा रात तक बिल्कुल स्वस्थ था। उन्होंने बताया कि रात में उन्होंने बच्चे से बातचीत भी की थी। बच्चा खाना खा रहा था और सामान्य रूप से बोल भी रहा था। पिता के मुताबिक, सुबह करीब 4:30 बजे अस्पताल का स्टाफ आया और बच्चे को लगातार इंजेक्शन लगाए गए। इसके बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।

Child Death in Upadhyay Hospital Agra Family Alleges Medical Negligence
श्रेया उपाध्याय हत्याकांड का मुख्य आरोपी विवेक चौबे मुठभेड़ में गिरफ्तार; पैर में लगी गोली, तमंचा-कारतूस बरामद

बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पिता ने अस्पताल के स्टाफ पर उनके साथ मारपीट के आरोप लगाए

मृतक के पिता ने अस्पताल के स्टाफ पर उनके साथ मारपीट करने का भी गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बच्चे की मौत के बाद जब उन्होंने इलाज को लेकर सवाल उठाए तो उनके साथ अभद्रता और मारपीट की गई।

सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस के अनुसार, परिजनों की तहरीर मिलने के बाद पूरे मामले की जांच की जाएगी। जांच में यदि इलाज में लापरवाही या अन्य अनियमितता सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com