Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 1 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गटर जेनरेशन टिप्पणी पर कंगना रनौत की बढ़ीं मुश्किलें, आगरा की MP-MLA कोर्ट में मामला दर्ज; 5 अगस्त को सुनवाई

Gutter Generation Remark: 'गटर जेनरेशन' वाली टिप्पणी पर बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ आगरा की MP-MLA कोर्ट में परिवाद दायर हुआ। अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए 5 अगस्त की तारीख तय की है।

  • Reported By: प्रदीप कुमार रावत | Edited By: अमन मौर्या
Updated On: Aug 01, 2026 | 09:41 PM

कंगना रनौत (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Kangana Ranaut Controversial Remark: भाजपा सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। कंगना द्वारा प्रदर्शनकारी छात्रों पर दिए गए ‘गटर जेनरेशन’ वाले बयान को लेकर अब कानूनी विवाद खड़ा हो गया है। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले की MP-MLA विशेष अदालत में उनके खिलाफ परिवाद दायर किया गया है। मामले पर अदालत ने 5 अगस्त को सुनवाई की तारीख तय की है।

परिवाद अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा की ओर से विशेष न्यायाधीश अनुज कुमार सिंह की अदालत में दाखिल किया गया है। अधिवक्ता का आरोप है कि पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों को ‘गटर जेनरेशन’ कहना करोड़ों छात्रों और देशवासियों की भावनाओं का अपमान है। उनका कहना है कि इस तरह की टिप्पणी संविधान की भावना और जनप्रतिनिधि के दायित्वों के अनुरूप नहीं है।

प्रदर्शनकारियों के व्यवहार पर कंगना ने की थी टिप्पणी

बता दें, कंगना रनौत ने हाल ही में दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन के बाद कुछ प्रदर्शनकारियों के व्यवहार पर टिप्पणी करते हुए ‘गटर जनरेशन’ शब्द का इस्तेमाल किया था। इस बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचना भी हुई थी। इस पर कई लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने पूरी जेन-जी पीढ़ी का अपमान किया है।

सम्बंधित ख़बरें

मैं PM मोदी से पूरी तरह निराश हूं…शहजाद पूनावाला ने जताई नाराजगी, राहुल गांधी से सीखने की दी सलाह

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- हमारी बेटियां इतनी आसानी से क्यों बहक जाती हैं?

Gen Z के बाद Gen Alpha का आंदोलन, 9वीं-10वीं के छात्रों ने स्कूल पर ताला जड़ CEO दफ्तर घेरा, प्रशासन को झुकाया

सिवान छात्र गोलीकांड की जांच के लिए बिहार पहुंची कांग्रेस की टीम, इमरान प्रतापगढ़ी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

कंगना ने दी सफाई

इसके बाद कंगना ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिर से एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में सफाई देते हुए उन्होंने कहा था कि उनका वह बयान पूरी युवा पीढ़ी के लिए नहीं, बल्कि कुछ लोगों के लिए था जो विरोध प्रदर्शन के दौरान अशोभनीय व्यवहार और अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। उन्होंने केवल ऐसे व्यवहार का विरोध किया, जिसे वह समाज के लिए गलत मानती हैं।

किसानों, स्वतंत्रता सेनानियों पर भी दे चुकी हैं बयान

अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने कहा कि इससे पहले भी कंगना रनौत किसानों, स्वतंत्रता सेनानियों और महात्मा गांधी को लेकर विवादित बयान दे चुकी हैं। उन्होंने बताया कि पहले इस मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर से की गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर MP-MLA कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया।

ये भी पढ़ें- मैं PM मोदी से पूरी तरह निराश हूं…शहजाद पूनावाला ने जताई नाराजगी, राहुल गांधी से सीखने की दी सलाह

परिवाद में आरोप लगाया गया है कि सांसद द्वारा दिया गया कथित बयान राष्ट्र की गरिमा, संसद की मर्यादा और छात्रों के सम्मान के प्रतिकूल है। अदालत ने मामले को स्वीकार करते हुए 5 अगस्त को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है। अब सभी की नजर इस बात पर रहेगी कि अदालत इस मामले में आगे क्या रुख अपनाती है।

Kangana ranaut gutter generation remark case agra mp mla court

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 01, 2026 | 09:41 PM

Topics:  

  • Agra
  • Kangana Ranaut
  • Students Protest

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.