-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Lucknow »
- Cm Yogi Adityanath Targets Paper Leak Mafia Inaugurates Development Projects
फतेहपुर में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, बोले- छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों की संपत्ति होगी जब्त
- Reported By: राजेश कुमार मिश्र | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
CM Yogi Adityanath: फतेहपुर में विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि नकल माफिया को मिट्टी में मिलाया जाएगा।

सीएम योगी (फोटो नवभारत)
CM Yogi Adityanath Fatehpur Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस व समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पेपर लीक वाला नकल माफिया इन्हीं दलों की विरासत है, जिसे मिट्टी में मिला दिया जाएगा। छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के लिए केवल दो ही जगह हैं- जेल या जहन्नुम।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार नकल माफिया के खिलाफ ऐसा सख्त कानून ला रही है, जिसके तहत दोषियों को कम से कम 10 वर्ष की सजा और ₹10 करोड़ तक के जुर्माने का प्रावधान होगा।
मुख्यमंत्री शनिवार को फतेहपुर सदर और अयाह-शाह विधानसभा क्षेत्रों के लिए ₹489 करोड़ से अधिक लागत की 125 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के उपरांत जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री के पहुंचते ही ‘जय श्रीराम’, ‘मोदी-योगी जिंदाबाद’ के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। मुख्यमंत्री ने विकास परियोजनाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन किया, विभिन्न स्टॉल्स पर लोगों से बातचीत की तथा बच्चों को गोद में लेकर दुलार किया, उन्हें तिलक लगाया और खिलौने भेंट किए।
सम्बंधित ख़बरें
चित्रगुप्त पीठ से संत समाज का ऐलान; श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले में जल्द सुनवाई, 6 दिसंबर को कार सेवा की घोषणा
आगरा में जुटे देश-विदेश के एम्ब्रायोलॉजी विशेषज्ञ; एसपी सिंह बघेल ने किया अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन
Mathura: श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर संतों का संकल्प, देश-विदेश में चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान
बड़ी राहत मिली है साहब; तीन साल बाद हुई जमीन की पैमाइश तो डीएम को जंगली ककोड़े देने पहुंचा किसान
कोई नहीं रोक सकता नकल माफिया को मिट्टी में मिलने से
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन्होंने युवाओं का शोषण किया, छात्रों के सामने अंधकारमय जीवन खड़ा किया, पूरी की पूरी पीढ़ी के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया, वही समाजवादी पार्टी और कांग्रेस आज घड़ियाली आंसू बहाने का काम कर रही हैं। हम प्रधानमंत्री जी के आभारी हैं, जिन्होंने छात्रों के भविष्य को देखते हुए पिछले तीन दिनों में बड़े-बड़े निर्णय लिए हैं। ये नकल माफिया मिट्टी में मिलेंगे, कोई रोक नहीं सकता इन माफिया को मिट्टी में मिलने से। ये नकल माफिया कांग्रेस व सपा की विरासत हैं। इन्होंने ही माफिया को पाला-पोसा और संरक्षण दिया था।
पेपर लीक पर पीएम मोदी जी ने उठाए कड़े कदम
मुख्यमंत्री ने कहा कि नीट परीक्षा समय सीमा के भीतर कराई गई, ताकि छात्रों का पूरा वर्ष खराब न हो, और निर्धारित समय सीमा में उसका परिणाम भी घोषित कर दिया गया। कुछ माफिया ने प्रश्नपत्र लीक कराया था, उनकी गिरफ्तारी हुई और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के तमाम अधिकारियों को बर्खास्त किया गया। कुछ लोगों की गिरफ्तारी हुई है, उनकी संपत्तियां जब्त होंगी और उन्हें सजा मिलेगी। ये छात्रों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखकर पीएम मोदी जी द्वारा उठाए गए कड़े कदम हैं। मैं उनका हृदय से स्वागत करता हूं, अभिनंदन करता हूं और आभार व्यक्त करता हूं।
सीएम ने कहा कि पीएम मोदी जी ने छात्रों व युवाओं के लिए पिछले 12 वर्षों में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। डिजिटल इंडिया, प्रधानमंत्री स्टार्टअप योजना और प्रधानमंत्री स्टैंडअप योजना के माध्यम से भारत के नौजवानों में आशा की नई किरण जगाई। राष्ट्रीय शिक्षा नीति देकर नौजवानों को वैश्विक स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने का अवसर दिया।
यह भी पढ़ें- कॉकरोचों ने वापस लिया आंदोलन, प्रधान के इस्तीफे के बाद सरकार ने बाकी शर्तें भी मानी
आज भारत के नौजवानों को दुनिया में सम्मान मिलता है। मोदी जी ने युवाओं को एक वर्ष में 12 लाख सरकारी नौकरियां दीं और गत 12 वर्षों में करोड़ों युवाओं को रोजगार के अवसर देकर उनके जीवन को उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर किया है। आज जब युवाओं के मन में कुछ कसक थी, तब पीएम स्वयं सामने आए, युवाओं के साथ संवाद किया और संसद में सख्त कानून लाने के लिए कैबिनेट से नए अधिनियम के मसौदे को पारित कराया, यह अभिनंदनीय है।
माफिया पर नकेल कसी और दीं 9 लाख से ज्यादा सरकारी नौकरियां
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं यूपी के नौजवानों से कहना चाहता हूं कि जिसने छात्रों व युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया, उस माफिया के लिए दो ही जगह होंगी- जेल या जहन्नुम। माफिया के बाप-दादा की कमाई गई संपत्ति भी जब्त कर ली जाएगी। हमने माफियाओं पर सख्ती से लगाम कसी है। ऐसा न किया होता तो हम 9 लाख से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरी नहीं दे पाते।
पहले राज्य में बड़ा निवेश नहीं आता था, क्योंकि हर जगह कोई न कोई गुंडा या माफिया हावी था। सपा शासन में एक ही नारा गूंजता था- “देख सपाई, बिटिया घबराई।” लेकिन अब ऐसा नहीं है।
भाजपा की जमीन पर था पूर्व सपा विधायक का कब्जा
सीएम ने कहा कि सपा के एजेंडे में विकास कभी नहीं था और न है। सपा के लोग अब बेरोजगारों की तरह घूम रहे हैं, क्योंकि ठेके, पट्टे और अवैध जमीनों पर कब्जे का उनका धंधा चौपट हो चुका है। इसलिए वे हताश-निराश बैठे हुए हैं। पहले वे किसी भी खाली जमीन या प्लॉट पर कब्जा कर लेते थे। भाजपा ने 1990 में लखनऊ में एक कार्यालय के लिए जमीन ली थी।
जब कार्यकर्ताओं ने चंदा इकट्ठा कर कार्यालय निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई तो पता चला कि उस जमीन पर भी सपा के एक पूर्व विधायक ने कब्जा कर रखा था। कल हमने बुलडोजर भेजकर उस कब्जे को हटवाया है। यही इनका धंधा था। खेत बोता कोई और था, लेकिन फसल काटने ये लोग पहुंच जाते थे।
अन्नदाता किसानों के चेहरों पर मुस्कान
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज गरीब को मुफ्त राशन व आवास की सुविधा मिल रही है। आयुष्मान भारत योजना के तहत ₹5 लाख तक की स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है और गरीब के घर में रसोई गैस का चूल्हा पहुंचा है। किसानों के लिए मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना है। केवल किसान ही नहीं, बल्कि सह-किसान और उसके परिवार को भी इसका लाभ मिलता है।
दुर्भाग्य से कोई आपदा आ जाए, तो किसान के परिवार को बिना किसी सिफारिश के ₹5 लाख की सहायता प्राप्त हो जाती है। किसानों के निजी ट्यूबवेल के बिजली बिल का भुगतान सरकार कर रही है।
यूपी की विकास यात्रा में सहभागी बना फतेहपुर
सीएम ने कहा कि अब फतेहपुर आकांक्षी जिला नहीं रहा, बल्कि उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा का सहभागी बना है और मोदी जी के ‘विकसित भारत’ संकल्प का सारथी बनकर आगे बढ़ रहा है। मां गंगा व मां यमुना के दोआब में स्थित यह पावन धरा प्राचीन काल से ऋषि-मुनियों की तपस्थली और आस्था का केंद्र रही है।
खजुहा की बावन इमली 52 स्वाधीनता सेनानियों के सामूहिक बलिदान की गवाह है। यह धरती निर्भीक पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी और राष्ट्रकवि सोहन लाल द्विवेदी जैसी महान विभूतियों की जन्मस्थली रही है। ऐसी पावन धरा को मेरा कोटि-कोटि नमन।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज फतेहपुर में सड़क, पुल, फ्लाईओवर, बिजली, अस्पताल, कंपोजिट विद्यालय और मेडिकल कॉलेज जैसी विकास परियोजनाएं धरातल पर दिखाई दे रही हैं। जिस जिले ने अमर शहीद जोधा सिंह अटैया और ठाकुर दरियाव सिंह जैसे महान सपूत दिए, उसी फतेहपुर को उनकी स्मृति में मेडिकल कॉलेज देने का सौभाग्य हमारी सरकार को मिला, जो आज जिले की स्वास्थ्य सेवाओं का प्रमुख केंद्र बन चुका है।
सपा के एजेंडे में था सिर्फ सैफई का विकास
सीएम ने कहा कि फतेहपुर में बेहतरीन कनेक्टिविटी विकसित हुई है और औद्योगिक क्षेत्र भी तेजी से आकार ले रहा है। जिले में अपार संभावनाएं पहले भी थीं, लेकिन अब उन्हें सही मंच मिला है। एफपीओ, ओडीओपी व प्राकृतिक खेती के माध्यम से फतेहपुर नई पहचान बना रहा है। यहां के युवा देशभर में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं। 2017 से पहले यह सब संभव नहीं था, क्योंकि तब सरकार की प्राथमिकता में युवा, किसान व विकास नहीं था। तब एजेंडे में था सैफई का विकास हो, बाकी सब भाड़ में जाएं।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री फतेहपुर अजीत पाल, मंत्री कृष्णा पासवान, राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति, बीजेपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू, विधायक विकास गुप्ता, राजेन्द्र सिंह पटेल, जय कुमार सिंह जैकी, विधान परिषद सदस्य अविनाश सिंह चौहान व जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।
लाभार्थियों को वितरित किए स्वीकृति पत्र, चेक व आयुष्मान कार्ड
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, चेक, आयुष्मान कार्ड एवं अन्य सामग्री वितरित की। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत नेहा व श्रेयांश को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ज्ञान देवी को आवास की चाबी सौंपी गई, जबकि मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत संगीता देवी को भी आवास की चाबी प्रदान की गई। ग्रामीण उद्यमी योजना के तहत सत्येंद्र बाबू विमल को लाभ प्रदान किया गया।
मिनी नंदिनी योजना के अंतर्गत कोमल को, ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत सुनीता को और अनुदान के तहत शांति देवी व भानुमती को चेक दिए गए। इसी प्रकार जयचंद व शिवदेवी को आयुष्मान कार्ड, ओडीओपी के अंतर्गत ब्रजेश कुमार तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान के तहत अभिषेक कुमार को चेक प्रदान किए गए। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत निशा यादव को सिलाई कार्य से संबंधित टूलकिट दी गई।
Cm yogi adityanath targets paper leak mafia inaugurates development projects
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














