नितिन नबीन ने कहा कि पीएम ने युवाओ के अंदर आशा और उम्मीद को जगाने का कार्य किया है। उन्होंने तीन तलाक, विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बनाने, सभी व्यक्तियों को छत देकर चार करोड़ से ज्यादे लोगों को लाभांवित किया, नक्सलवाद को खत्म किया, उत्तर पूर्व राज्यों तक आसान पहुंच सुनिश्चित की, उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में प्रदेश आगे बढ़ा ये सभी विकास कार्य प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के प्रयासों से हुआ है। उन्होंने दीनदयाल जी के अंत्योदय की भी बात की। एक भारत श्रेष्ठ भारत के श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करने का कार्य देश के प्रधानमंत्री ने किया है। सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास का नारा लेकर प्रधानमंत्री ने देश को नई ऊंचाइयां दी हैं।