योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 7 अफसरों के तबादले; लखनऊ को मिलीं नई SDM

UP IAS Transfer: योगी सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 7 अधिकारियों के तबादले किए हैं। निधि पांडेय को लखनऊ की नई SDM बनाया गया है, वहीं कई अन्य अफसरों की जिम्मेदारी बदली है।
UP IAS PCS transfer list update
योगी आदित्यनाथ सोर्स- IANS
Updated on

UP Administrative Officers Transfer: उत्तर प्रदेश में गुरुवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। शासन ने 7 अधिकारियों के तबादले किए हैं। ज्योति राय को अपर जिलाधिकारी (वि/रा), बलरामपुर से अपर आयुक्त, आजमगढ़ मंडल के तौर पर नई तैनाती दी गई है। संदीप केला को नगर मजिस्ट्रेट, बांदा से अपर जिलाधिकारी (वि/रा), बलरामपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी

दिनेश चंद्र को उपजिलाधिकारी, बुलंदशहर से नगर मजिस्ट्रेट बांदा बनाया गया है। दिव्या ओझा को उपजिलाधिकारी, चंदौली से अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), बरेली की जिम्मेदारी दी गई है। विनय कुमार सिंह को नगर मजिस्ट्रेट, प्रयागराज से नगर मजिस्ट्रेट गोरखपुर बनाया गया है।

इसी तरह से उत्कर्ष श्रीवास्तव की भी तैनाती बदली गई है। उत्कर्ष श्रीवास्तव को नगर मजिस्ट्रेट, गोरखपुर शहर से नगर मजिस्ट्रेट, प्रयागराज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निधि पांडेय को कंपट्रोलर, जन भवन से उपजिलाधिकारी, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।

पहले हुए थे 182 अधिकारियों के तबादले

बीते महीने जुलाई में योगी सरकार ने 182 अधिकारियों के तबादले किए थे। सरकार ने कई जिलों से SDM की तैनाती बदल दी थी। 13 जुलाई को किए गए तबादले में प्रशांत कुमार को SDM उन्नाव से SDM बहराइच के पद पर तैनाती दी गई थी। कुमार संजय को जालौन, ध्रुव शुक्ला को गाजीपुर, अभय कुमार सिंह को विशेष कार्याधिकारी राजस्व परिषद, यूपी, मनोज प्रकाश को SDM जालौन, अरविंद कुमार सिंह को SDM मैनपुरी, पुष्पेंद्र पटेल को SDM अंबेडकरनगर, योगेश कुमार गौड़ को SDM सहारनपुर बनाया गया था।

UP IAS PCS transfer list update
मानसून सत्र में 12 बिल पास, सिर्फ 19% काम, किरेन रिजिजू ने जताया दुख, कांग्रेस के नए सांसदों पर कही बड़ी बात

पिछले महीने किए गए ट्रांसफर में अरुण दीक्षित को SDM भदोही, अश्विनी कुमार सिंह को SDM बाराबंकी, क्षितिज द्विवेदी को SDM देवरिया, मनोज कुमार को SDM मथुरा, राकेश कुमार त्यागी को SDM रामपुर, शुभम यादव को SDM बुलंदशहर, दीपिका मेहर को SDM शामली, अवधेश कुमार निगम को SDM फिरोजाबाद, गोपाल शर्मा को SDM बरेली, और विश्वेश्वर सिंह को SDM सिद्धार्थनगर बनाया गया था।

-IANS

Navbharat Live
navbharatlive.com