आगरा के पालीवाल पार्क की चढ़ाई पर पीछे खिसकी यात्रियों से भरी बस, दीवार से टकराकर रुकी, बड़ा हादसा टला

Agra Paliwal Park Bus Accident: दीवार से जोरदार टक्कर के बाद बस रुक गई। इस दौरान बस में सवार या​त्री अपनी जान बचान की कोशिश करने लगे। इसमें बस में सवार दो से तीन महिलाओं के घायल होने की सूचना है।
Agra Paliwal Park Bus Accident:
आगरा पालीवाल पार्क बस दुर्घटना(सोर्स: नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • दीवार से जोरदार टक्कर के बाद बस रुक गई

  • बस को पीछे खिसकता देख यात्रियों में चीख-पुकार मच गई

  • आसपास मौजूद राहगीरों की जान भी पड़ गई थी खतरे में

Bus Rolled Backward: आगरा के पालीवाल पार्क के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर अचानक पीछे की ओर खिसकने लगी। बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि बस पार्क की दीवार से टकराकर रुक गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के मुताबिक, बस मेरठ जिले से यात्रियों को लेकर आगरा आई थी। पालीवाल पार्क के पास चढ़ाई चढ़ते समय अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया और वह आगे बढ़ने के बजाय पीछे की ओर लौटने लगी। बस को पीछे खिसकता देख यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बस के पिछले टूटे हिस्से से लोगों को निकाला गया। हादसे के बाद बस से निकलकर यात्री सड़क पर बदहवास हालात में दिखें।

Agra Paliwal Park Bus Accident:
यूपी के संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा; यात्रियों से भरी डबल डेकर बस पलटी, 20 से 25 यात्री घायल

बताया जा रहा है कि पीछे खिसकते हुए बस ताजनगरी आगरा के पालीवाल पार्क की दीवार से जा टकराई। दीवार से जोरदार टक्कर के बाद बस रुक गई। इस दौरान बस में सवार या​त्री अपनी जान बचान की कोशिश करने लगे। इसमें बस में सवार दो से तीन महिलाओं के घायल होने की सूचना है। हालांकि, घायलों की स्थिति और उनकी वास्तविक संख्या की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

बस के अनियंत्रित होकर पीछे खिसकने से आसपास मौजूद राहगीरों की जान भी खतरे में पड़ गई थी। गनीमत रही कि बस दीवार से टकराकर रुक गई और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में भी लोगों की भीड़ जुट गई। घटना ने एक बार फिर यात्रियों से भरे वाहनों की सुरक्षा और तकनीकी फिटनेस को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Agra Paliwal Park Bus Accident:
स्कूल जा रहे बच्चों के साथ हुआ दर्दनाक हादसा; मेरठ में स्टेयरिंग फेल होने से खाई में पलटी बस