स्कूल जा रहे बच्चों के साथ हुआ दर्दनाक हादसा; मेरठ में स्टेयरिंग फेल होने से खाई में पलटी बस

Meerut Tragic Accident: इस हादसे में 15 से अधिक बच्चे चोटिल हुए। फिलहाल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बस चालक को हिरासत में ले लिया है और बस की फिटनेस व तकनीकी पहलुओं की जांच की जा रही है।
School bus fell into a ditch
बस अनियंत्रित होकर खाई में पलटी(नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • छह फीट गहरे खेत (खाई) में जा गिरी बस

  • ग्रामीण और राहगीरों ने शीशे तोड़ बच्चों को सुरक्षित निकाला

  • परिजनों का आरोप- लापरवाही से गाड़ी चला रहा था ड्राइवर

Meerut School Bus Accident: हंसते-खेलते स्कूल जा रहे बच्चों को जरा भी अंदाजा नहीं था कि रास्ते में उनके साथ एक बड़ा हादसा हो जाएगा। मामला मेरठ का है जहां एक स्कूल बस अचानक खाई में जा गिरी। बस के गिरते ही बच्चे जोर-जोर से चीखने-चिल्लाने लगे। हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बस के शीशे तोड़कर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी की जान जाने की खबर नहीं है।

ग्रामीणों ने बच्चों को सुरक्षित निकाला

यह बेहद दर्दनाक हादसा मेरठ के रोहटा थानाक्षेत्र के अमानुल्लाहपुर और चिंदौड़ी गांव के पास आज सुबह करीब 7:30 बजे हुआ है। जानी थानाक्षेत्र में स्थित स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल की बस सुबह बच्चों को लेकर स्कूल की तरफ बढ़ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के मुताबिक, अचानक बस का स्टेयरिंग फेल हो गया, जिसके कारण ड्राइवर बस से अपना नियंत्रण खो बैठा।

बस सड़क से नीचे उतरकर करीब छह फीट गहरे खेत (खाई) में जाकर गिर गई जैसे ही बस पलटी, बच्चों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत यह रही कि पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने मुस्तैदी दिखाते हुए बस के शीशे तोड़े और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालना शुरू किया।

School bus fell into a ditch
यूपी के संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा; यात्रियों से भरी डबल डेकर बस पलटी, 20 से 25 यात्री घायल

बच्चों को आई गंभीर चोटें-

घायलों की अगर बात करें तो 15 से अधिक बच्चे इस हादसे में चोटिल हुए हैं। इनमें कक्षा तीन का छात्र अर्पित और अनाया समेत कई बच्चे शामिल है, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायल बच्चों को तुरंत पास के एसडीएस ग्लोबल अस्पताल और मोदीपुरम के अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी, जिनमें एसपी देहात अभिजीत कुमार भी शामिल हैं, तुरंत मौके पर पहुंचे हैं।

मेरठ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, दूसरी तरफ, ग्रामीणों और परिजनों में स्कूल प्रबंधन और ड्राइवर के खिलाफ भारी गुस्सा देखा जा रहा है। कुछ परिजनों ने आरोप लगाया है कि, ड्राइवर लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। फिलहाल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बस चालक को हिरासत में ले लिया है और बस की फिटनेस व तकनीकी पहलुओं की जांच की जा रही है।

School bus fell into a ditch
जलाभिषेक को जा रहे चार युवकों को कार ने मारी टक्कर; एक की मौत, दो घंटे में ट्रेस हुई दुर्घटना में शामिल वाहन
Navbharat Live
navbharatlive.com