Agra: एमएलसी चुनाव में सपा ने दिखाई ताकत, आकाश अग्रवाल और शशांक यादव ने दाखिल किया नामांकन

Agra MLC Election: MLC चुनाव के लिए सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल और शशांक यादव ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए महंगाई समेत कई मुद्दे उठाए।
Agra MLC Election 2026: SP Candidates Akash Agarwal and Shashank Yadav File Nominations
सपा के दोनों प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन (सोर्स- फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Agra MLC Election 2026: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के बीच सोमवार को आगरा में समाजवादी पार्टी ने अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन किया। सपा के शिक्षक और खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के दोनों प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। पार्टी ने शिक्षक सीट से आकाश अग्रवाल और खंड स्नातक सीट से शशांक यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है।

नामांकन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। दोनों प्रत्याशी समर्थकों के साथ मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचे। इस दौरान राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन, सपा महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास और जिला अध्यक्ष ऊदल सिंह समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नामांकन के बाद राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने दोनों प्रत्याशियों की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि सपा ने ऐसे प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है, जिनकी छवि साफ है और जो लोगों के बीच अच्छी पकड़ रखते हैं। सुमन ने कहा कि “हमारे दोनों प्रत्याशी बेदाग हैं, उनकी साफ छवि है और हमें उम्मीद है कि दोनों जीत दर्ज करेंगे।”

Agra MLC Election 2026: SP Candidates Akash Agarwal and Shashank Yadav File Nominations
प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का मामला फिर गहराया; तीसरा CCTV फुटेज वायरल, छत पर जाते दिखे रसिक दुलारी

महंगाई को लेकर भाजपा पर हमला

मीडिया से बातचीत के दौरान रामजीलाल सुमन ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महंगाई के कारण आम आदमी की कमर टूट गई है। उन्होंने सरकार की नीतियों को लेकर विपक्ष के हमले को आगे बढ़ाते हुए कहा कि जनता महंगाई और अन्य मुद्दों को लेकर परेशान है।

मुख्य चुनाव आयुक्त पर भी साधा निशाना

रामजीलाल सुमन ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर भी तीखा बयान दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने भाजपा के एजेंट के रूप में काम करते हुए आम आदमी का वोट चोरी किया है। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए।

Agra MLC Election 2026: SP Candidates Akash Agarwal and Shashank Yadav File Nominations
2024 की सियासी रार फिर सामने आई; सांसद राजकुमार चाहर की संपत्ति जांच की मांग, चौधरी बाबूलाल का वीडियो वायरल

सुमन ने कहा, “आज नहीं तो कल मुख्य चुनाव आयुक्त को जेल जाना ही होगा।” उनके इस बयान से नामांकन के दौरान सपा के राजनीतिक तेवर साफ नजर आए।

2027 में सरकार बनाने का दावा

एमएलसी चुनाव में दोनों प्रत्याशियों की जीत का दावा करने के साथ ही रामजीलाल सुमन ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी बड़ी जीत दर्ज करने जा रही है और प्रदेश में सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

एमएलसी चुनाव के नामांकन के बहाने सपा ने एक तरफ अपने दोनों प्रत्याशियों के समर्थन में शक्ति प्रदर्शन किया, वहीं पार्टी नेताओं के बयानों से यह भी संकेत दिया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन अभी से चुनावी मोड में आ चुका है। आगरा मंडल में सपा की सक्रियता को इसी राजनीतिक तैयारी की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com