CEC परचून की दुकान नहीं चलाते... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस के प्रोटेस्ट पर BJP का करारा प्रहार

Dilip Jaiswal Bihar BJP Congress Comment: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन पर बिहार BJP नेताओं ने हमला बोला है। दिलीप जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस देश में भ्रम फैलाकर अस्थिरता लाना चाहती है।
Bihar Minister Dilip Jaiswal
बिहार मंत्री दिलीप जायसवालसोर्स-IANS
Published on: 
Updated on: 

BJP Attack Congress CEC Gyanesh Kumar Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस और 'इंडिया' गठबंधन के विरोध प्रदर्शनों पर बिहार भाजपा नेताओं ने तीखा हमला बोला है। मंत्री दिलीप जायसवाल और हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह सत्ता से बेदखल होने की बौखलाहट में चुनाव आयोग के खिलाफ भ्रामक प्रचार फैलाकर पूरे देश को अस्थिर करने की साजिश रच रही है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के जरिए मृत, फर्जी और दोहरे वोटरों के नाम हटाना एक संवैधानिक प्रक्रिया है, लेकिन कांग्रेस सत्ता की बेचैनी में देशविरोधी ताकतों का सहारा लेकर माहौल खराब कर रही है।

दिलीप जायसवाल- कांग्रेस सत्ता के लिए बेचैन हो गई है

बिहार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए कहा, "कांग्रेस सत्ता के लिए बेचैन हो गई है। चुनाव आयोग के खिलाफ भ्रामक और झुठा प्रचार फैलाकर पूरे देश को अस्थिर करना चाहती है। सत्ता के लिए पागलपन और देश विरोधी ताकतों तक से हाथ मिला लेना, यह अब कांग्रेस का चरित्र हो गया है।"

उन्होंने कहा कि जितने भी आंदोलन और साजिश हो रही है, इनके पीछे सत्ता की बैचेनी है। सत्ता से दूर रहने के कारण विपक्ष के लोग देश के अंदर किसी भी तरह का भ्रामक प्रचार और अफवाह फैलाने का काम कर रहे हैं।"

Bihar Minister Dilip Jaiswal
बिहार MLC चुनाव में कांग्रेस ने उतारे 5 बड़े उम्मीदवार, RJD से 3 सीटों पर होगा सीधा मुकाबला, देखें लिस्ट

दिलीप घोष- सत्ता के लिए पागलपन कर रही कांग्रेस

दिलीप घोष ने पूछा, "देश की जनता समझ रही है कि चुनाव आयोग ने अगर किसी ऐसे व्यक्ति का नाम एसआईआर के दौरान हटाया, जिसकी मृत्यु हो गई, क्या यह सही नहीं है।

किसी व्यक्ति के नाम पर दो वोटर आईडी हैं, तो क्या एक जगह से नाम नहीं हटना चाहिए। जिन व्यक्तियों ने अपने पते बदल लिए हैं, तो क्या उस क्षेत्र की सूची से उन लोगों के नाम नहीं हटने चाहिए। क्या कांग्रेस संविधान को नहीं मानती है।"

उन्होंने कहा कि देश की 140 करोड़ की आबादी समझ रही है कि कांग्रेस नौटंकी करा रही है। यह सत्ता के लिए पागलपन है और इसी कारण कांग्रेस ऐसा कर रही है।

हरिभूषण ठाकुर- ज्ञानेश कुमार को कैसे हटा देगा कोई?

वहीं, बिहार के पूर्व भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा, "ज्ञानेश कुमार को कैसे हटा देगा कोई? वे मुख्य चुनाव आयुक्त हैं। वो परचून की दुकान नहीं चलाते हैं, जो उनको हटा देंगे।

यही कांग्रेस पार्टी राजस्थान में कहती थी कि वोट ज्यादा है, जब लोगों ने कहा कि आप पता कीजिए कि किसका वोट कटा है, कोई एक भी जीवित व्यक्ति को लाइए, तो ये लोग खड़ा नहीं कर पाए। केवल माहौल बनाते हैं, वोट चोरी-वोट चोरी करते हैं।"

Bihar Minister Dilip Jaiswal
विदेशी शराब लूटने की अफरातफरी! अररिया में दारू से लदा ट्रक पलटा, देखते ही देखते टूट पड़े ग्रामीण

इंडिया गठबंधन पर साधा निशाना

'इंडिया गठबंधन' की बैठक पर उन्होंने कहा, "ये लोग बैठक ही करते रह जाएंगे। 'इंडी' अलायंस हताश, निराश, इलेक्शन में हारे लोगों का गठबंधन बन चुका है।

ये लोग भारतीय जनता पार्टी का विरोध करते-करते देश के भी विरोध पर उतारू हो गए हैं। देश की 140 करोड़ जनता देख रही है, इन लोगों को कभी पनपने नहीं देगी।"

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com