आगरा MLC चुनाव आज: स्नातक और शिक्षक सीटों पर सुबह 8 से शाम 4 बजे तक मतदान, 2.41 लाख मतदाता करेंगे वोटिंग

Agra Teacher MLC Election: आगरा खंड स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए आज सुबह 8 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। 12 जिलों के 2,41,527 मतदाता वोट डालेंगे। मतगणना 27 अक्टूबर को नवीन मंडी समिति में होगी।
Agra MLC Election 2026: Voting for Graduate and Teacher Seats Today, 2.41 Lakh Voters to Cast Ballots
आगरा MLC चुनाव(सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • 12 जिलों में सुबह 8 से शाम 4 बजे तक मतदान

  • बैलेट पेपर से होगा मतदान

  • 27 अक्टूबर को नवीन मंडी समिति में मतगणना

Agra Graduate MLC Election: आगरा खंड स्नातक और शिक्षक विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव के लिए आज मतदान होगा। दोनों सीटों पर मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक कराया जाएगा। चुनाव में 12 जिलों के कुल 2,41,527 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। मतदान बैलेट पेपर के माध्यम से होगा। चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गई हैं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

स्नातक सीट पर 1.90 लाख, शिक्षक सीट पर 50 हजार से अधिक मतदाता

आगरा खंड स्नातक सीट पर कुल 1,90,725 मतदाता पंजीकृत हैं, जबकि शिक्षक सीट पर 50,802 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। आगरा जिले में स्नातक सीट पर लगभग 24,500 और शिक्षक सीट पर करीब 15,400 मतदाता मतदान करेंगे। दोनों सीटों पर चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्य मुकाबला भाजपा और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों के बीच माना जा रहा है।

Agra MLC Election 2026: Voting for Graduate and Teacher Seats Today, 2.41 Lakh Voters to Cast Ballots
MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग, UP में सपा के पक्ष में माहौल; नितिन गडकरी ने डाला वोट

स्नातक सीट पर 13 और शिक्षक सीट पर 12 प्रत्याशी मैदान में

आगरा खंड स्नातक सीट पर 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जबकि शिक्षक सीट पर 12 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। दोनों सीटों के लिए मतदान प्रक्रिया बैलेट पेपर के जरिए पूरी कराई जाएगी। प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। मतदान केंद्रों पर महिला और पुरुष मतदाताओं के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। पोलिंग पार्टियों के मतदान केंद्रों पर पहुंचने के साथ ही चुनाव संबंधी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। प्रशासन की निगरानी में मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।

Agra MLC Election 2026: Voting for Graduate and Teacher Seats Today, 2.41 Lakh Voters to Cast Ballots
यूपी की MLC वोटर लिस्ट में गड़बड़ी! किसी का नाम 'राम ने यादव को मारा' तो कोई 'मोहम्मद पागल रेहान'

27 अक्टूबर को नवीन मंडी समिति में होगी मतगणना

आगरा खंड स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना 27 अक्टूबर को आगरा की नवीन मंडी समिति में सुबह 8 बजे से शुरू होगी। मतदान के बाद बैलेट पेपर की प्रक्रिया पूरी होने के साथ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतगणना के दिन होगा। दोनों सीटों पर भाजपा और सपा के बीच मुकाबले के चलते राजनीतिक दलों की निगाहें चुनाव परिणाम पर टिकी हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com