आगरा में खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन की तैयारियां तेज, 100 पोलिंग पार्टियां गठित

Agra Graduate Election 2026: खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन के लिए 100 पोलिंग पार्टियां गठित की गई हैं। मतदान कर्मियों को बैलेट पेपर से मतदान का प्रशिक्षण दिया गया। 23 अक्टूबर को मतदान आयोजित होगा।
Agra Prepares for Graduate and Teachers’ Constituency Election, 100 Polling Parties Formed
मनीष बंसल, डीएम, आगरा(सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • डीएम मनीष बंसल के नेतृत्व में मतदान कर्मियों को दी गई ट्रेनिंग

  • 17 अक्टूबर को दोबारा होगा प्रशिक्षण

  • 22 अक्टूबर को रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

  • 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर को होगी मतगणना

Agra Graduate Constituency Election: खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन को लेकर आगरा में तैयारियां तेज हो गई हैं। निष्पक्ष और सुचारु मतदान सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को मतदान से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिलाधिकारी मनीष बंसल के नेतृत्व में मास्टर ट्रेनरों ने पीठासीन अधिकारियों सहित अन्य मतदान कर्मियों को चुनाव प्रक्रिया की बारीकियां समझाईं। खास तौर पर बैलेट पेपर से होने वाले मतदान की प्रक्रिया और उससे जुड़े जरूरी नियमों की जानकारी दी गई, ताकि चुनाव के दौरान किसी तरह की चूक न हो।

डीएम मनीष बंसल ने मीडिया को बताया कि खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन के लिए कुल 100 पोलिंग पार्टियां गठित की गई हैं। निर्वाचन की व्यवस्था के तहत 46 स्नातक मतदान बूथ, दो ऑक्सिलरी बूथ और 27 शिक्षक मतदान बूथ बनाए गए हैं। मतदान कर्मियों को पहले चरण में प्रशिक्षण दिया गया है। मुख्य विकास अधिकारी को प्रशिक्षण का प्रभारी बनाया गया है। उनकी और जिलाधिकारी की उपस्थिति में मास्टर ट्रेनरों ने कर्मचारियों को चुनाव संबंधी प्रक्रिया की जानकारी दी।

ईवीएम नहीं, बैलेट पेपर से होगा मतदान

जिलाधिकारी ने बताया कि इस चुनाव में ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर का इस्तेमाल किया जाएगा। इसलिए मतदान से जुड़े प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी को मतपत्र के इस्तेमाल, मतदान प्रक्रिया और अपनी जिम्मेदारियों की स्पष्ट जानकारी होना जरूरी है। प्रशिक्षण के दौरान चुनाव से संबंधित विभिन्न पहलुओं को विस्तार से समझाया गया, ताकि मतदान के दिन किसी प्रकार की परेशानी न आए।

Agra Prepares for Graduate and Teachers’ Constituency Election, 100 Polling Parties Formed
आगरा में जयंत चौधरी का बड़ा बयान, चवन्नी कहने वालों पर साधा निशाना, देखें VIDEO

उन्होंने बताया कि 17 अक्टूबर को कर्मचारियों को दोबारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद 22 अक्टूबर को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी और 23 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा। मतगणना 27 अक्टूबर को प्रस्तावित है।

अनुपस्थित कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

डीएम मनीष बंसल ने प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों को लेकर भी सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी किसी कारणवश सोमवार को प्रशिक्षण में शामिल नहीं हो सके, उनके लिए दोबारा प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। वहीं, बिना उचित जानकारी या कारण के अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों से जवाब मांगा जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ऐसे कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटे जाने की बात भी कही गई।

Agra Prepares for Graduate and Teachers’ Constituency Election, 100 Polling Parties Formed
दरोगा भर्ती-2025 को चुनौती देने वाली 22 याचिकाएं खारिज, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अंतिम परिणाम रखा बरकरार

मतदान कर्मियों को निर्देश, परिचितों के घर नहीं रुक सकेंगे

निर्वाचन व्यवस्था को लेकर मतदान कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि पोलिंग बूथ पर पहुंचने के बाद वे किसी परिचित के घर रुकने के बजाय निर्धारित व्यवस्था के अनुसार ही ठहरें। चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को समयबद्ध तरीके से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा। प्रशासन का जोर है कि मतदान से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं, जिससे 23 अक्टूबर को मतदान प्रक्रिया व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराई जा सके।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com