पहले मां को मारो, तभी बेटी को भेजूंगी: सास के कहने पर कलयुगी बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, हालत गंभीर
Agra Crime News: आगरा पिढ़ौरा क्षेत्र में एक युवक पर अपनी सास के कहने पर मां को सब्जी में जहर देकर खिलाने का आरोप है। महिला की हालत गंभीर है और अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
सांकेतिक फोटो
Case Of Poisoning One’s Mother In Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने रिश्तों को कलंकित करने के साथ-साथ बल्कि समाजिक परिवेश पर भी सवाल उठाया है। दरअसल एक सास ने अपने दामाद के साथ अपनी बेटी को भेजने के लिए मां को मार डालने की शर्त रखी।
हैरानी की बात तो यह रही की दामाद ने भी सास की बात मान ली और अपनी ही मां को मारा डाला। सास ने कहा कि पहले अपनी मां को मार दो तभी अपनी बेटी को तुम्हारें साथ ससुराल भेजूंगी। फिर दामाद ने सास के कहने पर अपनी मां को सब्जी में जहर मिलाकर खिला दिया। मां की हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है।
आगरा थाना पिढ़ौरा क्षेत्र के एक गांव का मामला
बता दें कि यह घटना आगरा थाना पिढ़ौरा क्षेत्र के एक गांव की है। जहां गांव के रहने वाले रनवीर यानि पीड़ित महिला के पति ने थाने में दी तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बृहस्पतिवार को उसके बेटे ने छोले की सब्जी में जहर मिलाकर अपनी मां को खिला दिया जिससे उनकी तबीयत अचानक खराब होने लगी। हालत गंभीर देखकर उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उन्हें सब्जी में जहर खिलाने की पुष्टि हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
Bhandara News: भंडारा के साकोली में दिनदहाड़े दो सूने मकानों में 3.53 लाख की चोरी
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
ऑफिस में घुसकर ऐसी-तैसी कर दूंगा; भाजपा प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान के बयान से मचा सियासी बवाल
महाराष्ट्र ATS का बड़ा ऑपरेशन, वर्धा से शहजाद भट्टी नेटवर्क का संदिग्ध गिरफ्तार
रनवीर ने बताया कि उन्होंने बेटे से इस बारे में पूछताछ की तो बेटे ने बताया कि फतेहाबाद क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली उसकी सास ने जहर की पुड़िया उसे देते हुए कहा था कि अपनी मां को मार दो। तभी वह अपनी बेटी को उसके साथ ससुराल भेजेगी।
शर्त रखे जाने पर विरोध के बजाए बेटे ने स्वीकार किया
जानकारी के मुताबिक सास द्वारा ऐसी शर्त रखे जाने पर बेटे ने उसका विरोध नहीं किया बल्कि उसे स्वीकार कर लिया। फिर सास ने उसे जहर की पुड़िया भी मुहैया करा दी। सास द्वारा दी गई जहर की पुड़िया लेकर बेटा अपने घर आया और अपनी मां की सब्जी में जहर मिलाकर खिला दिया।
यह भी पढ़ें- हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: जमानत पर चल रहे आरोपी को विदेश यात्रा से नहीं रोका जा सकता; NOC से इनकार का आदेश रद्द
इस घटना के बारे में सुन हर कोई हैरान है। दुख तो इस बात का है कि मां की कोख से पैदा हुए बेटे को अपनी मां का जरा भी ख्याल नहीं आया। उसने अपनी सास के कहने पर अपनी ही मां को जहर दे दिया। पिता रनवीर ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी पत्नी का जीआर अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने इस मामले की गहराई से जांच कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, दावा है कि जल्द ही आरोपी जेल की सलाखों के पीछे होंगे।
30 अप्रैल 2025 को हुई थी युवक की शादी
जानकारी के मुताबिक युवक की शादी 30 अप्रैल 2025 को हुई थी। प्रेग्नेंट होने के बाद उसकी पत्नी अपने मायके चली गई। तब भी पति और पत्नी के परिवारों के बीच लगातार झगड़े होते रहे। जब मामला थाने पहुंचा तब सास ने बेटी को मायके नहीं भेजने का आरोप लगाया। फिर पुलिस थाने से ही युवक की पत्नी को उसके मायके भेजा गया था। बीते दिनों पत्नी ने बेटी को जन्म दिया जिसके बाद युवक उसे अपने घर लाने के लिए गया था।
उसी दौरान सास ने बेटी को ससुराल भेजने से इनकार कर दिया। आरोप है कि जब युवक ने पत्नी को ले जाने की जिद की तब सास ने उसके सामने मां को मार डालने की शर्त रख दी जिसे बेटे ने मानकर मां को जहर दे दिया।
