पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था आगरा का नौसैनिक, यूपी ATS ने दबोचा, जानें कैसे हुआ खुलासा
Agra News: आरोपी रणनीतिक रूप से संवेदनशील युद्धपोतों की तस्वीरें आईएसआई को भेज रहा था। आईएसआई की तरफ से आदर्श कुमार के खाते में रकम भी भेजी गई।
- Written By: अर्पित शुक्ला
आगरा का नौसैनिक आदर्श कुमार (Image- Social Media)
Uttar Pradesh News: पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के लिए जासूसी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उत्तर प्रदेश एंटी टेररिज्म स्क्वाड (यूपी एटीएस) ने भारतीय नौसेना के लांस नायक आदर्श कुमार उर्फ लकी को जासूसी के आरोप में पकड़ा है।
बताया जा रहा है कि आदर्श कुमार दक्षिणी नौसैनिक कमान, कोच्चि (केरल) में लांस नायक के पद पर तैनात था। आरोप है कि वह रणनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील युद्धपोतों की तस्वीरें आईएसआई को भेज रहा था। इसके बदले आईएसआई की ओर से उसके बैंक खाते में पैसे भी भेजे गए थे।
आगरा से आदर्श कुमार गिरफ्तार
मामले का खुलासा होने के बाद यूपी एटीएस ने उसे आगरा से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। आदर्श कुमार मूल रूप से आगरा का ही रहने वाला बताया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
लंबी लड़ाई लड़ने को तैयार थे हम…ऑपरेशन सिंदूर पर राजनाथ सिंह ने किया बड़ा खुलासा, बताई सीजफायर का सच्चाई
ICSE, ISC Result 2026 OUT: जारी हो गया ICSE, ISC रिजल्ट, वेबसाइट क्रैश, इस आसान तरीके से चेक करें रिजल्ट
युद्ध रोकने के लिए एक हुए ट्रंप-पुतिन! फोन पर डेढ़ घंटे तक चली बातचीत, विजय दिवस पर थम जाएगी जंग
गलत मैप जारी कर फंसी नेपाल एयरलाइंस, कश्मीर को बताया पाकिस्तान का हिस्सा, विरोध बढ़ने के बाद डिलीट की पोस्ट
इससे पहले भी आगरा के एक अन्य व्यक्ति को इसी तरह के मामले में पकड़ा जा चुका है। आरोपी की पहचान रविंद्र कुमार के रूप में हुई थी। वह ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में काम करता था और उस पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप लगा था।
हनी ट्रैप का हुआ था शिकार
रविंद्र फिरोजाबाद के हजरतपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में चार्जमैन के पद पर तैनात था। जांच के दौरान एटीएस को उसके पास से कई अहम सबूत भी मिले थे। जांच में यह भी सामने आया कि रविंद्र मध्य प्रदेश के शिवपुरी का रहने वाला था और आगरा में सदर थाना क्षेत्र के बुंदु कटरा इलाके में रहकर नौकरी कर रहा था। बताया गया कि वह आईएसआई के हनी ट्रैप का शिकार हो गया था और एक महिला एजेंट के जाल में फंस गया था।
यह भी पढ़ें- LPG किल्लत के बीच मोदी सरकार ने उठाया बड़ा कदम, देश में लागू किया ESMA, जानें क्या कहता है ये कानून
अब सवाल उठ रहे हैं कि कहीं आदर्श कुमार भी इसी तरह के किसी जाल में तो नहीं फंसा। हालांकि उसके खातों में आई रकम इस आशंका को कुछ हद तक कम करती है, लेकिन जांच एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही हैं।
