Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आगरा में भीषण सड़क हादसा, आम ले जा रही पिकअप डिवाइडर से टकराई, 4 की मौत, एक घायल

आगरा में एक आम ले जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे मॉर्निंग वॉक करने के बाद बैठे हुए 4 लोगों की मौत हो गई, वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

  • By अक्षय साहू
Updated On: Jun 18, 2025 | 09:23 AM

डिवाइडर से टकराई पिकअप (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

आगरा: ताजनगरी आगरा से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां शाहदरा चुंगी फ्लाईओवर पर लखनऊ से आम भरकर ला रही पिकअप डिवाइडर से टकरा गई। इससे चार लोगों की मौत हो गई, वहीं एक व्यक्ति गंभीर और कुछ लोग आंशिक रूप से घायल हो गए। मौके पर पुलिस पहुंच गई है।

जानकारी के मुताबिक, एक आम से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया, जिससे सड़क किनारे मॉर्निंग वॉक के दौरान आराम कर रहे तीन लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पिकअप चालक की भी जान चली गई, जबकि क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है।

#WATCH आगरा, उत्तर प्रदेश: शाहदरा चुंगी फ्लाईओवर पर एक पिकअप वैन का एक्सीडेंट हुआ। इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत और 1 व्यक्ति घायल हुआ है। pic.twitter.com/GcXlnFzpHS — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 18, 2025

लखनऊ से आ रही थी पिकअप

आगरा के एसीपी हेमंत कुमार मामले पर जानकारी देते हुए कहा कि, यहां एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। आम से भरी एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई। हादसे के वक्त वहां तीन लोग मॉर्निंग वॉक के बाद आराम कर रहे थे, जिन पर यह वैन आ गिरी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। वैन में ड्राइवर और एक हेल्पर सवार थे। ड्राइवर की भी हादसे में मौत हो गई है, जबकि हेल्पर की हालत गंभीर है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दुर्घटना में अब तक कुल चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

सम्बंधित ख़बरें

काशी की दालमंडी में बुलडोजर का ‘तांडव’! लोगों का रो-रो कर बुरा हाल- VIDEO

Video: दालमंडी में ‘बाबा का हथौड़ा’; काशी विश्वनाथ रोड चौड़ीकरण के लिए 181 भवन और 6 मस्जिदें चिन्हित

8 बार के MLA और पूर्व मंत्री सपा विधायक विजय सिंह गोंड का निधन, सियासत में अपने गुरू को भी दी थी मात

यूपी के रामपुर में पाकिस्तान की माहिरा सालों से कर रही थी सरकारी नौकरी, अब जाकर खुला राज

#WATCH आगरा, उत्तर प्रदेश: ACP आगरा हेमंत कुमार ने कहा, “यहां एक एक्सीडेंट हुआ है। आम लेकर जाती एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर नीचे आ गई। यहां 3 लोग मॉर्निंग वॉक करने के बाद बैठे हुए थे और यह(पिकअप वैन) उनके ऊपर गिर गई, जिसमें तीनों लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। गाड़ी में एक… https://t.co/GkMoKYkXE6 pic.twitter.com/VlNgVGFIKf — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 18, 2025

 हाइवे पर लंबा जाम

हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। ट्रैफिक पूरी तरह से ठप हो गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से पिकअप को हटाया, तब जाकर सड़क पर आवाजाही बहाल हो सकी। वैन में लदे आम भी हादसे के बाद सड़क पर बिखर गए थे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आमों को हटवाकर रास्ता साफ करवाया।

Agra mango loaded pickup accident collided with divider 4 died

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 18, 2025 | 09:08 AM

Topics:  

  • Agra
  • Road Accident in UP
  • Uttar Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.