अग्निवीरों की बल्ले-बल्ले! यूपी पुलिस में मिलेगा 20 फीसदी रिजर्वेशन, उम्र सीमा में भी मिलेगी इतनी छूट

सुरेश खन्ना ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार पुलिस विभाग में अग्निवीरों को 20 फीसदी आरक्षण देगी। उत्तर प्रदेश कैबिनेट में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है।
अग्निवीरों की बल्ले-बल्ले...यूपी पुलिस में मिलेगा 20 फीसदी रिजर्वेशन, उम्र सीमा में भी मिलेगी इतनी छूट
कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
Published on
Updated on

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार ने अग्निवीरों को बड़ी खुशखबरी दी है। योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला किया है। योगी सरकार के इस फैसले की जानकारी यूपी सरकार में मंत्री सुरेश खन्ना ने दी है।

सुरेश खन्ना अग्निवीरों को खुशखबरी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार पुलिस विभाग में अग्निवीरों को 20 फीसदी आरक्षण देगी। उत्तर प्रदेश कैबिनेट में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में शामिल होने वाले अग्निवीरों को उम्र सीमा में भी तीन साल की छूट दी जाएगी।

इन पदों पर मिलेगी 20 फीसदी रिजर्वेशन

पुलिस बल में कांस्टेबल, घुड़सवार पुलिस और फायरमैन समेत कई पदों पर सीधी भर्ती में अग्निवीरों को 20 फीसदी आरक्षण देने के यूपी सरकार के फैसले पर मीडिया से बातचीत में सुरेश खन्ना ने कहा कि अग्निपथ योजना के तहत चार साल की सेवा पूरी कर चुके पूर्व अग्निवीरों को इस आरक्षण का लाभ मिलेगा।

2026 में आएगा पहला बैच: सुरेश खन्ना

उन्होंने बताया कि इस आरक्षण के तहत ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग को भी तय अनुपात में आरक्षण दिया जाएगा। सुरेश खन्ना ने बताया कि इस व्यवस्था के तहत यूपी पुलिस का पहला बैच 2026 में आएगा।

युवाओं को मिलेगी देश-सेवा की प्रेरणा!

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार का यह फैसला प्रदेश के युवाओं को सेना में सेवाएं देने के लिए प्रोत्साहित करने वाला माना जा रहा है। क्योंकि सेना में जाने का सपना पालने वाले युवाओं में कहीं न कहीं अपने करिअर को लेकर जो इनसिक्योरिटी थी वह इस फैसले से कम होगी। मऊ सीट पर भाजपा और SBSP में टकराव, राजभर बोले-हम लड़ेगें चुनाव तो जवाब आया दिल्ली से होगा फैसला

कई राज्यों की सरकारें दे रही हैं आरक्षण

केंद्र सरकार द्वारा अग्निवीर योजना की घोषणा के बाद कई राज्यों की सरकारों और कई केंद्रीय बलों ने अग्निवीरों के लिए आरक्षण की घोषणा की थी। इनमें सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी और बीएसएफ जैसे अर्धसैनिक बल शामिल हैं। जिन राज्यों ने पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण की घोषणा की थी, उनमें हरियाणा, राजस्थान और असम शामिल हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com