- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- After Sps Protest Cm Yogi Stopped School Merger In Up
PDA पाठशाला से डरे योगी! स्कूलों के मर्जर पर मुख्यमंत्री बोले- एक भी विद्यालय नहीं होंगे बंद
UP School Merger News: उत्तर प्रदेश में स्कूलों के मर्जर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक भी स्कूल बंद नहीं होंगे। 27000 हजार स्कूलों में छात्र कम हैं और स्कूल में शिक्षकों की कमी है।
- Written By: Saurabh Pal

सीएम योगी, पीडीए पाठशाला
UP News: उत्तर प्रदेश के स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी है। समाजवादी पार्टी के मुखर विरोध के बाद स्कूलों के मर्जर फुल स्टॉप लग गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी पुष्टि स्वयं की है। यूपी विधानसभा में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि उत्तर प्रदेश में एक भी स्कूल बंद नहीं होंगे।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने प्राथमिक विद्यालयों के मर्जर की योजना बनाई थी। इस योजना के तहत ऐसे स्कूलों को मर्ज किया जाना था, जिसमें छात्रों की संख्या 50 से कम है। साथ स्कूलों की हालात जर्जर है। इसके पीछे तर्क दिया गया कि इससे स्कूलों में शिक्षकों की कमी नहीं होगी। साथ ही शिक्षा की क्वालिटी में सुधार आएगा।
सपा ने कहा- 50 हजार स्कूल होंगे बंद
वहीं समाजवादी पार्टी का कहना था कि इस योजना के तहत सरकार 50 हजार स्कूल बंद हो जाएंगे। इससे हर दूसरा गांव प्रभावित होगा। जो बच्चे अपने नजदीकी गांव में स्कूल जाते हैं। उनका स्कूल बंद हो जाएगा तो वे शिक्षा से वंचित हो जाएंगे। स्कूलों के मर्जर के विरोध में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेशभर में सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराया और PDA पाठशाला चलाया। हालांकि पीडीए पाठशाला पर भाजपा ने बच्चों के जरिए राजनीतिक करने का भी आरोप लगाया। इसके बावजूद भी पीडीए पाठशाला जगह-जगह चलाए गए। जिसकी प्रदेश भर में खूब चर्चा हुई।
सम्बंधित ख़बरें
हमीरपुर नाव हादसा: यमुना में नाव डूबने से मचा कोहराम, महिला-बच्चों समेत 6 लापता, तलाश अभियान में जुटी SDRF टीम
कानूनी पचड़ों में फंसी I-PAC, तो अखिलेश यादव ने तोड़ दिया करार; जानें सपा के इस फैसले के पीछे की असली वजह
‘सनातन और हिंदू धर्म अलग हैं’, सीएम योगी के बयान पर कांग्रेस नेता हुसैन दलवाई का तीखा पलटवार
कहीं सुसाइड तो कहीं आपसी टकराव; UP की जेलों में एक साल में 438 मौतें और 19 सुसाइड, RTI में हुआ बड़ा खुलासा
सीएम बोले- बंद नहीं होंगे एक भी स्कूल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में आज कहा कि मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि प्रदेश सरकार किसी भी विद्यालय को बंद नहीं करने जा रही है। किसी भी विद्यालय को बंद नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने तय किया है कि बच्चों के लिए इंटिग्रेटेड कैंपस बनने चाहिए। जहां से बच्चे प्री प्राईमरी से लेकर सीनियर सेकेंडरी लेवल तक की स्कूली शिक्षा प्राप्त कर सकें। उसी का मॉडल अटल आवासी विद्यालय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप अपने बच्चों को विदेश पढ़ने भेजते हैं। श्रमिकों के बच्चों का विद्यालय बंद करते थे। उनके लिए सुविधा नहीं देते थे। आज हम उन बच्चों के लिए पीएम श्री, सीएम अभ्युदय विद्यालय और सीएम कंपोजिट विद्यालय बनाने जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें-योगी की तारीफ से अखिलेश नाराज, पूजा पाल को दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता, क्या छिन जाएगी विधायकी?
27000 हजार स्कूलों का होना था मर्जर
मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके अलावा कस्तूरबा गांधी विद्यालयों को हम अपग्रेट कर रहे हैं। पहले कस्तूरबा गांधी विद्यालय 8वीं तक थे। अब उन विद्यालयों को 12 वीं तक कर रहे हैं। बच्चियां वहीं इंटर तक पढ़ सकेंगी। सीएम ने खुद बताया कि 27 हजार विद्यालयों को हमने कहा कि जिन दो विद्यालयों के बीच 1 किलोमीटर से दूरी कम है। उनमें छात्रों कम हैं और शिक्षकों की कमी है। हम उन्हें मर्ज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 22 बच्चों पर हमने एक शिक्षक लक्ष्य रखा है। ऐसा सिर्फ यूपी में नहीं बल्कि अन्य राज्यों में भी किया गया तो हल्ला नहीं मचाया। अब हमारी सरकार बच्चों की शिक्षा के लिए कुछ कर रही है तो आप हल्ला मचा रहे हैं।
After sps protest cm yogi stopped school merger in up
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Pithoragarh Viral Video: पहाड़ी सड़क पर भिड़े दो हिमालयन भालू, कार सवार ने रिकॉर्ड किया रोमांचक नजारा
May 07, 2026 | 03:28 PMसिंहस्थ 2028 का मेगा प्लान, भोपाल में हुई हाई लेवल मीटिंग; महानिदेशक समेत कई बड़े अधिकारी मौजूद
May 07, 2026 | 03:24 PMNasrapur Case: 65 वर्षीय आरोपी की पुलिस कस्टडी 12 मई तक बढ़ी, कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई पेशी
May 07, 2026 | 03:20 PMViral Lion Attack Video Truth: महिला के पास पहुंचा शेर, लेकिन वीडियो की सच्चाई निकली कुछ और
May 07, 2026 | 03:17 PMSaoli में पिकअप पलटने से 30 महिलाएं घायल; शादी में खाना परोसने जा रही थीं सभी, 8 की हालत गंभीर
May 07, 2026 | 03:12 PMलंबे समय तक बैठने वालों के लिए काम का गैजेट, ऑफिस और घर दोनों जगह मिलेगा पलभर में आराम
May 07, 2026 | 03:11 PMSudipto Sen का बड़ा बयान, बोले- बड़े सितारों के साथ काम करने पर बदल जाता है फिल्म का क्रिएटिव कंट्रोल
May 07, 2026 | 03:06 PMवीडियो गैलरी

चंद्रनाथ की मौत की जिम्मेदार TMC? बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA को गोलियों से भूना, BJP ने बनर्जी को घेरा
May 07, 2026 | 01:28 PM
बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार; गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह, नीतीश के बेटे निशांत बने मंत्री
May 07, 2026 | 12:21 PM
Anant Singh Case: हथियार, नाच-गाना और FIR, प्रशासन की कार्रवाई पर भड़के छोटे सरकार कहा-हम माननीय हैं या जानवर
May 07, 2026 | 11:57 AM
जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM














