Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Ram Mandir Latest Update: रामलला के बाद राजा राम… अयोध्या में एक और ऐतिहासिक प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी

इंडियन एक्सप्रेस में छपे रिपोर्ट की माने तो, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि मंदिर निर्माण कार्य 15 अप्रैल तक पूरा हो जाएगा। लगभग 20,000 घन फुट पत्थर अब लगाए जाने बाकी हैं।

  • By विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: Apr 08, 2025 | 01:09 PM

अयोध्या में एक और ऐतिहासिक प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी, फोटो - सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

अयोध्या : राम लला की भव्य प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर एक और ऐतिहासिक क्षण की ओर बढ़ रहा है। मई महीने में भगवान राम को राजा के रूप में प्रतिष्ठित किया जाएगा, जब मंदिर के पहले तले पर राम दरबार की स्थापना के साथ विशेष प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित होगा।

यह आयोजन पिछले वर्ष 22 जनवरी को हुए विराट समारोह की तुलना में कम भव्य होगा, लेकिन आध्यात्मिक दृष्टि से उतना ही महत्वपूर्ण होगा। पिछला आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ था, जिसमें देश-विदेश से आए करीब 8,000 श्रद्धालुओं ने भाग लिया था।

मंदिर निर्माण कार्य लगभग पूर्ण

इंडियन एक्सप्रेस में छपे रिपोर्ट की माने तो, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि मंदिर निर्माण कार्य 15 अप्रैल तक पूरा हो जाएगा। लगभग 20,000 घन फुट पत्थर अब लगाए जाने बाकी हैं, और 25 मार्च से 15 अप्रैल के बीच शेष मूर्तियों की स्थापना की जा रही है।

राम दरबार की श्वेत मकराना संगमरमर की प्रतिमाएं जयपुर के मूर्तिकार प्रशांत पांडे और उनकी 20 सदस्यीय टीम द्वारा बनाई जा रही हैं। वहीं, राम लला की 51 इंच की मूर्ति प्रसिद्ध कर्नाटक शिल्पकार अरुण योगीराज द्वारा बनाई गई थी।

तुलसीदास और रामकथा का अद्भुत संगम

रामचरितमानस के रचयिता संत तुलसीदास की विशाल प्रतिमा भी मंदिर परिसर में स्थापित की जा रही है। इसके अतिरिक्त, 20 एकड़ भूमि को प्रकृति के अनुरूप सौंदर्यीकृत किया जा रहा है। मंदिर का निर्माण पारंपरिक नागर शैली में हुआ है। इसकी लंबाई 380 फीट, चौड़ाई 250 फीट और ऊंचाई 161 फीट है। मंदिर में कुल 392 स्तंभ और 44 दरवाजे हैं, जो इसे भव्यता प्रदान करते हैं।

देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

रामकथा संग्रहालय देगा डिजिटल अनुभव

मुख्य मंदिर स्थल से लगभग 4 किलोमीटर दूर एक भव्य रामकथा अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय भी तैयार हो रहा है, जिसमें होलोग्राम तकनीक के माध्यम से भगवान राम को जीवंत रूप में अनुभव किया जा सकेगा। इसके अलावा, रामायण की घटनाओं का इमर्सिव सफर और 200 वर्षों के राम मंदिर आंदोलन का भी दस्तावेजीकरण होगा।

After ramlala raja ram temple preparations for another historic prana pratishtha in ayodhya

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 08, 2025 | 01:09 PM

Topics:  

  • Ayodhya
  • Ayodhya Ram Mandir
  • Uttar Pradesh
  • Uttar Pradesh News

सम्बंधित ख़बरें

1

क्या है गुंबद ए खजरा? जिसके सम्मान में ओवैसी ने लौटाया पोस्टर, बोले, ‘कहां ये और कहां मैं’

2

योगी के बुलडोजर एक्शन से तिलमिलाए मौलाना निजामी! देखिए वीडियो

3

“हम मस्जिद नहीं तोड़ रहे, मंदिरों को आजाद करा रहे हैं”, संगीत सोम ने सपा और ओवैसी पर साधा निशाना

4

लखनऊ में धर्मांतरण का खेल, सैकड़ों हिंदुओं को बनाया ईसाई, जानें कैसे रचा जाता था जाल-VIDEO

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.