‘औरंगजेब आतताई नहीं, अखंड भारत का निर्माता’, सपा के अबु आजमी का कांग्रेस सांसद ने किया समर्थन; खड़ा हो रहा नया बखेड़ा
छत्रपति संभाजी महराज पर आधारित फिल्म छावा आने के बाद से मुगल बादशाह औरंगजेब को लेकर देश में एक नई बहस ने जन्म ले लिया है। एक पक्ष उसे अताताई और हिंदुओं को प्रताड़ित करने वाला व मंदिरों को तोड़ने व लूटने वाला बता रहा है।
- Written By: Saurabh Pal
अबु आजमी, इमरान मसूद (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः छत्रपति संभाजी महराज पर आधारित फिल्म छावा आने के बाद से मुगल बादशाह औरंगजेब को लेकर देश में एक नई बहस ने जन्म ले लिया है। एक पक्ष उसे अताताई और हिंदुओं को प्रताड़ित करने वाला व मंदिरों को तोड़ने व लूटने वाला बता रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ नेता अखंड भारत बनाने वाला बता रहे हैं। औरंगजेब पर चर्चा महाराष्ट्र से समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी के बाद सियासी बहस में बदल गई।
अबु आजमी ने औरंगजेब ने बीते दिन महाराष्ट्र विधानसभा में मुगल बादशाह की तारीफ की थी। इसके बाद से उनके खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन हो रहा है। एनडीए विधायकों ने भी उनके खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही सपा नेता को विधानसभा से निकालने व देशद्रोह का केस दर्ज करने की मांग की है।
इमरान मसूद ने औरंगजेब को क्या कहा?
सम्बंधित ख़बरें
मंडला में एम्बुलेंस नहीं मिलने पर ऑटो में प्रसव, 4 नवजातों की मौत पर उमंग सिंघार ने सरकार को कांग्रेस ने घेरा
मोगा ब्लास्ट पर रवनीत बिट्टू का बड़ा दावा: ‘चिंगारी लगाकर भाग गए, अब भुगतेगा पंजाब’, BJP-कांग्रेस ने उठाए सवाल
MP पर कर्ज, सरदार सरोवर, ओंकारेश्वर मूर्ति विवाद और UCC समेत कई मुद्दों को लेकर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला
राम मंदिर चंदा विवाद से लेकर वक्फ बोर्ड तक, सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने सरकार पर साधा निशाना
वहीं अब इस मामले में अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भी प्रतिक्रिया दी है। जिसके बाद सियासी घमासान बढ़ता दिख रहा है। मसूद का कहना है कि औरंगजेब कोई अतताई नहीं थे, बल्कि अखंड भारत बनाने वाले बादशाह थे। उन्होंने कहा कि एक फिल्म बनाकर इतिहास को मिटा नहीं सकते। वह बॉलीवुड फिल्म छावा की बात कर रहे थे, जिसमें औरंगजेब को शिवाजी के बेटे संभाजी को प्रताड़ित करते दिखाया गया है।
इतिहास को मिटाया नहीं जा सकता
कांग्रेस सांसद ने कहा कि जो इतिहास में लिखा है उसे मिटाया नहीं जा सकता है। लोगों को सही जानकारी मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुगल बादशाह देश में 49 साल रहा। वह कैसे अताताई हो सकता है। इतना ही नहीं आगे उन्होंने कहा कि उसके राज्य के अंदर जीडीपी कहां थी, औरंगजेब हिंदुस्तान का बादशाह था। कैलाश मानसरोवर को किसने विजयी कराया, बर्मा तक अखंड भारत किसने बनाया यह सब औरंगजेब के जमाने में था।
देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
पैदा ही नहीं हुए, यहां खत्म हो गए मुगल- इमरान
इमरान मसूद ने कहा कि आज मुगलों के वंशज बर्तन मांज कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। यहीं पैदा हुए, यहीं इस मिट्टी में खत्म हो गए। वह अंग्रेज थे जो लूट कर चले गए। बहादुर शाह जफर के दोनों बच्चों का कत्ल इसलिए किया क्योंकि उसने आत्मसमर्पण नहीं किया था। नफरत से बीजेपी इस देश को कहां लेकर जाएगी। नफरत की राजनीति से देश का नुकसान होगा।
