यूपी की कन्या सुमंगला योजना: 27 लाख बेटियों को मिला लाभ, जन्म से ग्रेजुएशन तक मदद
Kanya Sumangala Yojana : उत्तर प्रदेश की कन्या सुमंगला योजना के तहत अब तक 27 लाख से ज्यादा बालिकाओं को लाभ मिल चुका है। यह योजना जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक आर्थिक सहायता प्रदान करती है।
- Written By: हितेश तिवारी
कन्या सुमंगला योजना से यूपी की 27 लाख से अधिक बेटियों को आर्थिक सहायता मिली। (फोटो - गूगल इमेज)
UP Girl Child Scheme : उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बेटियों के सशक्तिकरण की दिशा में कई अहम कदम उठाए जा रहे हैं। इन्हीं में से एक मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना है, जो बालिकाओं को जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक आर्थिक सहायता प्रदान करती है।
महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित इस योजना के तहत अब तक 27 लाख से अधिक बालिकाएं लाभान्वित हो चुकी हैं। साल 2019 में शुरू हुई इस योजना के तहत करीब 674 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है।
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से बेटियों को मिली सशक्ति
कन्या सुमंगला योजना न केवल आर्थिक मदद देती है, बल्कि समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा देती है। “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान को मजबूत करते हुए यह योजना शिक्षा, स्वास्थ्य और लिंगानुपात सुधारने में मदद कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Railway Transfer: रेलकर्मियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी, अब घर के पास मिलेगी मनचाही ट्रांसफर पोस्टिंग
DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में जुलाई से होगी 3% बढ़ोतरी, जानें पूरी डिटेल
रेलवे की Railway Bedsheet में AI कैमरा खोजेगा दाग-धब्बे, पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च
EPFO ने भेजा ब्याज, जानें पीएफ खाते में EPF Interest कैसे करें आसानी से ऑनलाइन चेक
योजना पूरी तरह उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वित्त पोषित है और ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पारदर्शी तरीके से संचालित होती है। पात्र परिवारों को मिलने वाली राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है, जिससे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना कम हो जाती है।
ये खबर भी पढ़ें : 8वें वेतन आयोग पर बड़ी अपडेट: DA बढ़कर 60%, फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने की मांग तेज
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को मिल रहा बल
योजना के तहत कुल 6 चरणों में 25,000 रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाती है। जन्म पर 5,000 रुपये, टीकाकरण के बाद 2,000 रुपये, कक्षा 1 में प्रवेश पर 3,000 रुपये, कक्षा 6 में 3,000 रुपये, कक्षा 9 में 5,000 रुपये और उच्च शिक्षा में प्रवेश पर 7,000 रुपये दिए जाते हैं।
इस योजना का लाभ उन्हीं परिवारों को मिलता है, जिनकी वार्षिक आय 3 लाख रुपये तक है और अधिकतम दो बेटियों को इसका फायदा दिया जाता है। यह योजना बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
