-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Yogi Adityanath Gift To Cleaners And Sailors Before Maha Kumbh 2025
महाकुंभ 2025 के पहले योगी सरकार का सफाईकर्मियों और नाविकों को तोहफा, विभिन्न बीमा योजना से जोड़ने की पहल तेज
- Written By: विजय कुमार तिवारी
महाकुंभ 2025 के पहले सफाई कर्मियों और नाविकों की बेटियों को प्रदेश सरकार की कन्या सुमंगला योजना और शिक्षा प्रोत्साहन योजना का लाभ दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। बड़ी संख्या में सफाई कर्मियों और नाविकों और उनके परिजनों को इसका लाभ मिल रहा है।

प्रयागराज में महाकुंभ 2025 (कांसेप्ट फोटो- सौ. सोशल मीडिया)
लखनऊ/प्रयागराज : योगी सरकार प्रयागराज में होने वाले महा आयोजन महाकुंभ 2025 को यादगार बनाने के साथ ही इस आयोजन में मुख्य भूमिका निभा रहे सफाई कर्मियों और नाविकों के जीवन स्तर को भी ऊपर उठाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। उन्हें प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जोड़ने के साथ ही प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना से जोड़ने की कार्यवाही की जा रही है। वहीं, सफाई कर्मियों और नाविकों की बेटियों को प्रदेश सरकार की कन्या सुमंगला योजना और शिक्षा प्रोत्साहन योजना का लाभ दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। बड़ी संख्या में सफाई कर्मियों और नाविकों और उनके परिजनों को इसका लाभ मिल रहा है।
स्वच्छ कुंभ कोष से की जा रही मदद
कुंभ 2019 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुंभ मेला क्षेत्र के भ्रमण के दौरान मेला में कार्य करने वाले सफाई कर्मियों एवं नाविकों को स्वच्छ सेवा सम्मान (स्वच्छ कुंभ, स्वच्छ आधार) प्रदान किया था। इसी उद्देश्य से यहां स्वच्छ कुंभ कोष की स्थापना की गई है। वर्तमान में कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सबिलिटी (सीएसआर) के माध्यम से इस कोष में 30 करोड़ से ज्यादा की धनराशि से यहां काम करने वाले सफाई कर्मियों और नाविकों के हितों का ध्यान रखा जा रहा है। उन्हें विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में अब तक 7798 को एलआईसी की प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से जोड़ा गया है, जिस पर करीब 2 करोड़ रुपए प्रीमियम अदा किया जा चुका है। इसी तरह, 12901 व्यक्तियों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से आच्छादित किया गया है, जिस पर 30 लाख रुपए प्रीमियम अदा किया जा चुका है।
इसे भी पढ़ें…2019 कुंभ से डेढ़ गुना खर्च करके बनाया जाएगा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, महाकुंभ 2025 के लिए रिकॉर्डतोड़ बजट स्वीकृत
सम्बंधित ख़बरें
चार महीने का सीसीटीवी फुटेज दिखाइए… शंकराचार्य ने सरकार को दी खुली चुनौती-VIDEO
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
जंतर-मंतर से सीख लें योगी…जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई से भड़की महबूबा मुफ्ती, कहा- यह नफरत-बदले की कार्रवाई
Cashless Health Scheme: योगी सरकार का शिक्षकों को दोहरा तोहफा, कैशलेस इलाज और 1.5 करोड़ के बीमा कवर की सौगात
15 हजार सफाई कर्मियों को मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा
मेला एवं परेड क्षेत्र की वर्ष पर्यंत साफ सफाई व्यवस्था के लिए 144 सफाई कर्मियों तथा 1140 नाविक एवं माघ मेला 2024 में तैनात किए गए 2500 सफाईकर्मी समेत महाकुंभ में तैनात किए जाने वाले लगभग 15 हजार सफाई कर्मियों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान से आच्छादित करने के लिए विशेष आग्रह किया गया है, जिस पर कार्यवाही की जा रही है। इसी तरह, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के अंतर्गत पंजीकृत और गैर पंजीकृत 18-40 वर्ष के श्रमिकों द्वारा ई पोर्टल पर आवेदन करने के लिए भी कार्यवाही श्रम विभाग के सहयोग से क्रियान्वित की जा रही है। यूपी भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (यूपीबीओसीडब्ल्यू) में भी आच्छादन की कार्यवाही की जा रही है।
इसे भी पढ़ें…कुंभ मेले में ड्यूटी के लिए खोजे जा रहे हैं पुलिसकर्मी, हर एक के अंदर होनी चाहिए ऐसी क्वालिटी
बेटियों को भी योजना से जोड़ने का प्रयास जारी
इसके अतिरिक्त सफाई कर्मियों एवं नाविकों की बालिकाओं को इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित किए जाने का भी प्रयास किया जा रहा है तो उन्हें शिक्षा प्रोत्साहन योजना से लाभान्वित किए जाने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग से अनुमोदन का प्रयास किया जा रहा है। योगी सरकार द्वारा किए जा रहे ये सारे प्रयास महाकुंभ को स्वच्छ और यादगार बनाने की दिशा में यहां कार्य कर रहे तमाम सफाई कर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए हैं, ताकि वो पूरी प्रतिबद्धता से अपने कार्य को अंजाम दे सकें।
Yogi adityanath gift to cleaners and sailors before maha kumbh 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
उड़ान से ठीक पहले टला बड़ा हादसा: नागपुर से बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो फ्लाइट रद्द, टेक-ऑफ से पहले मिली खराबी
Jul 28, 2026 | 07:19 AMDhanush Birthday: शेफ बनना चाहते थे धनुष, किस्मत ने बनाया सुपरस्टार, जानिए शानदार सफर की कहानी
Jul 28, 2026 | 07:18 AM12 लाख में बिका DI का पेपर? महाराष्ट्र में MPSC ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती पर रोहित पवार का बड़ा आरोप, जांच की मांग
Jul 28, 2026 | 07:12 AMDragon के सेट पर Jr NTR के साथ बड़ा हादसा, शूटिंग के दौरान लगी गंभीर चोट
Jul 28, 2026 | 07:11 AMट्रंप की धमकी के बाद दहला ईराक; एरबिल में अमेरिकी दूतावास के पास ड्रोन हमले, अलर्ट पर अमेरिकी सेना
Jul 28, 2026 | 07:11 AMUS Ammunition: अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद, ट्रंप बोले- नए कारखानों का निर्माण तेज
Jul 28, 2026 | 07:09 AMडीपीसी बैठक का बड़ा फैसला, नागपुर में नए फ्लैटों की रजिस्ट्री पर रोक, बिल्डरों पर सरकार की बड़ी सख्ती
Jul 28, 2026 | 07:01 AMवीडियो गैलरी

Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PM














