Senior Citizens FD 2026: सीनियर सिटीजन के लिए FD पर शानदार रिटर्न, जानें बेस्ट ऑप्शन
Senior Citizen FD Rates 2026 : सीनियर सिटीजन के लिए 2026 में FD पर 8.5% तक ब्याज मिल रहा है, जो सुरक्षित निवेश का अच्छा विकल्प है।
- Written By: हितेश तिवारी
सीनियर सिटीजन FD ब्याज दरें (फोटो - गूगल इमेज)
Fixed Deposit Interest Rates : शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच सुरक्षित निवेश की तलाश कर रहे सीनियर सिटीजन के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) एक बार फिर भरोसेमंद विकल्प बनकर उभरा है। 2026 में रिटायरमेंट के बाद नियमित आय और पूंजी की सुरक्षा चाहने वाले बुजुर्गों को एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें मिल रही हैं।
आम ग्राहकों के मुकाबले सीनियर सिटीजन को लगभग 0.50% ज्यादा ब्याज दिया जाता है, जो इसे और फायदेमंद बनाता है। ब्याज दरें भारतीय रिज़र्व बैंक की नीतियों, निवेश अवधि और बैंकों की लिक्विडिटी पर निर्भर करती हैं।
सीनियर सिटीजन को FD पर आकर्षक ब्याज
सरकारी बैंकों की बात करें तो भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और बैंक ऑफ बड़ौदा 5 से 10 साल की अवधि के लिए करीब 7.00% से 7.05% तक ब्याज दे रहे हैं। वहीं पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और केनरा बैंक चुनिंदा अवधि (444 और 555 दिन) पर 7.10% तक रिटर्न दे रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
प्राइवेट बैंकों में रिटर्न थोड़ा बेहतर है, जहां इंडसइंड बैंक 7.50%, कोटक महिंद्रा बैंक 7.30% और एक्सिस बैंक करीब 7.20% तक ब्याज ऑफर कर रहे हैं। आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक में यह दरें 7.00% से 7.10% के बीच हैं।
ये खबर भी पढ़ें : One Nation, One KYC: अब बार-बार केवाईसी की झंझट खत्म, सरकार ला रही ‘पोर्टेबल केवाईसी’ व्यवस्था
सीनियर सिटीजन FD करना बेहतर उपाए
अगर ज्यादा रिटर्न की बात करें तो स्मॉल फाइनेंस बैंक सबसे आगे हैं। ESAF Small Finance Bank 501 दिनों की एफडी पर 8.50% तक ब्याज दे रहा है, जबकि अन्य SFBs भी 8% से ज्यादा रिटर्न दे रहे हैं। हालांकि इनमें थोड़ा जोखिम भी माना जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, निवेश को अलग-अलग अवधि में बांटकर (FD लैडरिंग) करना बेहतर रहता है।
इसके साथ ही सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS) और पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) जैसे विकल्प भी शामिल किए जा सकते हैं। टैक्स नियमों के तहत FD की ब्याज आय पर TDS कटता है, लेकिन सीनियर सिटीजन Form 15H जमा कर इसे बचा सकते हैं, यदि उनकी आय टैक्स सीमा से कम हो।
