ट्रेन से सफर में नहीं होगी थकान, रेलवे अब सिर्फ ₹99 में देगा फुल बॉडी मसाज; जानें क्या है यह नया सुविधा
Indian Railway: रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ऐसी सुविधाएं दूसरे बड़े स्टेशनों पर भी जल्द शुरू की जाएंगी। फिलहाल यह सुविधा मुंबई के CSMT स्टेशन पर शुरू हो रही है।
- Written By: मनोज आर्या
पालघर ट्रेन दुर्घटना तीन मृत ( प्रतीकात्मक तस्वीर)
Indian Railway Body Massage Service: भारतीय रेलवे अपने यात्रियों के सफर को सुगम और आरामदायक बनाने के लिए लगातार नए प्रयोग कर रहा है। इसी कड़ी में रेलवे ने एक ऐसी सुविधा शुरू करने का फैसला किया है। लंबी ट्रेन यात्रा की थकान अब गुजरे दिनों की बात हो जाएगी मध्य रेलवे ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) पर यात्रियों के लिए खास रिलैक्स जोन शुरू किया है।
यहां सिर्फ 99 रुपये में फुल बॉडी मसाज की सुविधा मिलेगी। सफर के बाद थके-हारे यात्रियों को तुरंत ताजगी मिल जाएगी। अभी एक स्टेशन से यह सुविधा शुरू की गयी है। यह सफल रहने पर अन्य स्टेशनों पर भी यात्रियों की सुरक्षा के लिए व्यवस्था शुरू की जाएगी।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने दी जानकारी
मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डा. स्वप्निल नीला के अनुसार सीएसएमटी स्टेशन पर ‘क्विक रेस्ट’ कंपनी ने आधुनिक मसाज चेयर लगाई हैं। ये चेयर हाई-टेक तकनीक से चलती हैं और कुछ ही मिनटों में पूरी थकान मिटा देती हैं। पीठ दर्द, मांसपेशियों में खिंचाव और तनाव जैसी परेशानियां तुरंत दूर हो जाती हैं। चाहे लंबी दूरी की ट्रेन से उतरे हों या अगली ट्रेन का इंतजार हो, यहां बैठकर मसाज करवाइए और तरोताजा हो जाइए।
सम्बंधित ख़बरें
Traffic Rules में बड़ा बदलाव, पहली गलती पर चालान नहीं अब मिलेगी सिर्फ चेतावनी
Buldhana News: खामगांव-जालना ब्रॉड गेज रेल परियोजना के लिए 54 गांवों की जमीन होगी अधिग्रहित
चंद्रपुर और बल्लारशाह रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, 77.60 करोड़ की विकास परियोजनाएं जारी
Delhi Slum Rehabilitation: 35000 खाली पड़े EWS फ्लैट झुग्गीवासियों को बांटेगी दिल्ली की सरकार, जानें पूरी खबर
मसाज सेशन सिर्फ 99 रुपये से शुरू
रिलैक्स जोन पूरी तरह साफ-सुथरा और सुरक्षित है। शांत माहौल में आरामदायक कुर्सियां उपलब्ध हैं। सबसे खास बात यह है कि मसाज सेशन सिर्फ 99 रुपये से शुरू होते हैं। इतने कम दाम में ऐसी सुविधा मिलना आम यात्रियों के लिए वरदान है। लंबे सफर के बाद थकान दूर करने या स्टेशन पर बोरियत भगाने के लिए यह बेस्ट ऑप्शन है।
रेलवे की इनकम पर होगा असर
मध्य रेलवे पिछले कुछ सालों से स्टेशनों को एयरपोर्ट जैसा बना रहा है। पहले वाई-फाई, चार्जिंग पॉइंट और अच्छे खाने की दुकानें आईं, अब रिलैक्स ज़ोन की बारी है। यह कदम न सिर्फ यात्रियों को बेहतर अनुभव देगा बल्कि रेलवे को गैर-किराया आय भी बढ़ाएगा। सबसे व्यस्त स्टेशन पर यह सुविधा यात्रियों को पसंद आ रही है।
यह भी पढ़ें: अब सुपरफास्ट होगा सफर! भारतीय रेलवे ने 549 ट्रेनों की बढ़ाई रफ्तार, यात्रा में बचेगा 1 घंटे से ज्यादा का समय
दूसरे स्टेशन पर कब शुरू होगी सुविधा
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ऐसी सुविधाएं दूसरे बड़े स्टेशनों पर भी जल्द शुरू की जाएंगी। अगर आप मुंबई से ट्रेन पकड़ते हैं या यहां उतरते हैं तो CSMT के रिलैक्स जोन से बॉडी मसाज सर्विस का लाभ ले सकते हैं। थोड़ा सा समय और 99 रुपये देकर आपका सफर कई गुना सुखद हो जाएगा। अब लंबी यात्रा के बाद थकान की चिंता छोड़ दीजिए, रेलवे आपके लिए मसाज का इंतजाम कर चुका है।
