PM किसान योजना: क्या महिला किसानों को मिलता है लाभ? जानें नियम, दस्तावेज और 23वीं किस्त अपडेट
PM Kisan Yojana Women Eligibility : क्या महिला किसान भी PM किसान योजना का लाभ ले सकती हैं? जानिए पात्रता, जरूरी दस्तावेज और 23वीं किस्त से जुड़ी पूरी जानकारी।
- Written By: हितेश तिवारी
महिला किसान योजना (फोटो - गूगल इमेज)
Women Farmer Scheme : केंद्र सरकार की पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के करोड़ों किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। यह राशि तीन बराबर किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है।
13 मार्च 2026 को नरेंद्र मोदी ने योजना की 22वीं किस्त जारी की थी, जिसके बाद अब किसानों को 23वीं किस्त का इंतजार है। इसी बीच कई महिला किसानों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या वे भी इस योजना का लाभ ले सकती हैं।
जमीन पति के नाम, तो पत्नी को नहीं मिलेगा लाभ
सरकारी नियमों के अनुसार महिला किसान भी इस योजना की पात्र हैं, लेकिन इसके लिए कुछ शर्तों को पूरा करना जरूरी है। सबसे अहम शर्त यह है कि महिला के नाम पर खेती योग्य जमीन होनी चाहिए। यदि जमीन पति के नाम है, तो पत्नी को अलग से लाभ नहीं मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
ITR Refund: इनकम टैक्स फाइलिंग के बाद कब आएगा आपका रिफंड, ऐसे चेक करें पैसा और अपना लाइव स्टेटस
Corporate Rules 2026: जेपीसी ने घटाया पेनल्टी का बोझ, MD बनने की उम्र अब 18 साल
Nainital Horn Ban: नैनीताल माल रोड पर हॉर्न बजाने पर बैन, लगेगा 1000 रुपये का जुर्माना
ITR Fine: 31 जुलाई की ITR डेडलाइन मिस होने पर लगेगा भारी जुर्माना, जानिए लेट फीस के नए नियम
साथ ही, एक ही परिवार या राशन कार्ड में केवल एक सदस्य-चाहे पति हो या पत्नी-को ही योजना का फायदा मिलता है। वहीं, अगर परिवार में कोई सदस्य सरकारी नौकरी में है, पेंशनभोगी है या इनकम टैक्स भरता है, तो ऐसे परिवार इस योजना के लिए पात्र नहीं माने जाते।
ये खबर भी पढ़ें : IRCTC का चारधाम टूर पैकेज: भोपाल से 13 दिन में बद्रीनाथ-केदारनाथ सहित सभी धामों के दर्शन
महिला किसान को ऐसे मिलेगा लाभ
आवेदन के लिए महिला किसान का आधार कार्ड बैंक खाते और मोबाइल नंबर से लिंक होना जरूरी है। इसके अलावा जमीन के दस्तावेज (खतौनी) और e-KYC प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है, ताकि अगली किस्त समय पर मिल सके।
22वीं किस्त के बाद अब 23वीं किस्त जुलाई 2026 के आसपास आने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Know Your Status” विकल्प के जरिए अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं और किसी भी गलती को ऑनलाइन सुधार सकते हैं।
