मजदूरों को बुढ़ापे में पेंशन का सहारा! NPS योजना से मिलेगा फायदा, जानें कैसे खुलवाएं खाता
NPS Scheme : असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए पेंशन से जुड़ी बड़ी राहत की खबर है। PFRDA की NPS योजना के जरिए अब दिहाड़ी मजदूर, दुकानदार और गिग वर्कर्स भी बुढ़ापे में पेंशन का लाभ ले सकते हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
नेशनल पेंशन सिस्टम (फोटो - गूगल इमेज)
PFRDA Pension Plan : देश के करोड़ों मजदूरों और असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण यानी PFRDA ने ऐसे कामगारों के लिए नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) को बढ़ावा देने की जानकारी दी है, ताकि रिटायरमेंट के बाद उन्हें आर्थिक सुरक्षा मिल सके।
देश में बड़ी संख्या में लोग दिहाड़ी मजदूरी, घरेलू काम, छोटे व्यापार, गिग वर्क और तकनीकी सेवाओं में लगे हैं, लेकिन उनके पास बुढ़ापे में नियमित आय का कोई मजबूत साधन नहीं होता। ऐसे में NPS उनके लिए उपयोगी विकल्प माना जा रहा है।
अब मजदूरों को भी मिलेगी पेंशन
इस योजना का फायदा दिहाड़ी मजदूर, छोटे दुकानदार, घरेलू कामगार, प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन, ड्राइवर, डिलीवरी पार्टनर और अन्य असंगठित क्षेत्र के कर्मचारी ले सकते हैं। योजना के तहत कम राशि से निवेश शुरू किया जा सकता है, जिससे कम आय वाले लोग भी इसमें जुड़ सकें।
सम्बंधित ख़बरें
₹500 से कम में बीमा और पेंशन सुरक्षा! जानिए सरकार की 5 योजनाएं जो हर परिवार के लिए जरूरी
महाराष्ट्र में OPS की मांग तेज, 80 की उम्र में भी पेंशन के लिए दर-दर भटक रहे रिटायर्ड टीचर, सरकार से की मांग
संभाजीनगर में कर्मचारियों की चेतावनी, मांगें पूरी न होने पर 21 अप्रैल से सरकारी कर्मचारी व शिक्षक हड़ताल पर
EPFO पेंशन बढ़ोतरी पर सरकार का संसद में जवाब- अभी नहीं बढ़ेगी न्यूनतम पेंशन राशि
NPS में जमा पैसा लंबे समय तक निवेश होता है और रिटायरमेंट के बाद पेंशन के रूप में लाभ मिलता है। यह योजना उन लोगों के लिए खास है, जो निजी नौकरी या स्वरोजगार में हैं और EPF जैसी सुविधा नहीं मिलती।
ये खबर भी पढ़ें : पीएम किसान की 23वीं किस्त जल्द, ऐसे चेक करें मिलेगा पैसा या नहीं
ऑनलाइन या ऑफलाइन भी खुलवाए NPS खाता
NPS खाता खोलना अब काफी आसान हो गया है। इच्छुक व्यक्ति घर बैठे e-NPS पोर्टल या अधिकृत सेवा प्रदाताओं के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा बैंक शाखा या सेवा केंद्र में जाकर ऑफलाइन खाता भी खुलवाया जा सकता है।
खाता खोलने के लिए न्यूनतम 500 रुपये से शुरुआत की जा सकती है, जबकि हर साल कम से कम 1,000 रुपये जमा करना जरूरी माना जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि कम उम्र में छोटी बचत शुरू करने से भविष्य में बेहतर पेंशन मिल सकती है। मजदूर वर्ग के लिए यह योजना बुढ़ापे में आर्थिक सहारा बन सकती है।
