पेंशनभोगियों को बड़ी राहत! लॉन्च हुआ ‘PFRDA पेंशन सहायक’ पोर्टल, अब मिनटों में दूर होगी हर शिकायत
PFRDA Pension Assistant: अब ग्राहकों को अपने पीआरएएन की लॉगिन जानकारी याद रखने की जरूरत नहीं होगी। वे केवल अपने मोबाइल नंबर और ओटीपी की मदद से आसानी से लॉगिन कर सकेंगे।
- Written By: मनोज आर्या
कॉन्सेप्ट फोटो, (सोर्स- सोशल मीडिया)
PFRDA Pension Assistant: पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने ‘पीएफआरडीए पेंशन सहायक’ नाम से एक एआई आधारित शिकायत निवारण प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। इसका उद्देश्य पीएफआरडीए के तहत आने वाली पेंशन योजनाओं के ग्राहकों को उनकी शिकायतों के समाधान के लिए एक आसान, सुलभ और पारदर्शी व्यवस्था उपलब्ध कराना है। यह जानकारी पेंशन नियामक की ओर से सोमवार को दी गई।
पेंशन नियामक पीएफआरडीए ने बताया कि यह प्लेटफॉर्म पेंशन सेवाओं से जुड़े विभिन्न माध्यमों को एक ही डिजिटल प्रणाली में जोड़ता है। इसके जरिए पेंशन क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा मिलेगा और नागरिकों को बेहतर एवं सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
पेंशनरों के लिए पोर्टल कैसे मददगार?
‘पीएफआरडीए पेंशन सहायक’ ने पुरानी केंद्रीय शिकायत प्रबंधन प्रणाली (सीजीएमएस-सेंट्रल ग्रीवांस मैनेजमेंट सिस्टम) की जगह ली है। यह प्लेटफॉर्म वेब, मोबाइल और व्हाट्सएप के जरिए एक ही जगह पर सभी सेवाएं उपलब्ध कराता है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), कई भाषाओं में बातचीत की सुविधा और ऑटोमेटिक प्रोसेस की मदद से यह देशभर के पेंशन ग्राहकों के लिए शिकायत दर्ज करना, उसकी स्थिति की जानकारी लेना और समाधान प्राप्त करना आसान बनाता है। साथ ही, यह नियामक संस्थाओं की निगरानी क्षमता को मजबूत करता है और पेंशन सेवाओं को अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने में मदद करता है।
सम्बंधित ख़बरें
हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में रौनक, हरे निशान बंद हुआ सेंसेक्स और निफ्टी; तेजी में रहे ये स्टॉक्स
केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 8वें वेतन आयोग ने तेज की रिपोर्ट सौंपने की तैयारी, कितनी बढ़ेगी सैलरी?
5000 रुपये की मंथली SIP से बने लखपती: ICICI प्रूडेंशियल की 5 स्कीम्स ने 15 साल में निवेशकों को दिए 48.41 लाख
Gold-Silver Rate Today: भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में शानदार उछाल, जानें ताजा भाव
ओटीपी से लॉगिन करने की सुविधा
पेंशन नियामक ने बताया कि यह नया पोर्टल पेंशन ग्राहकों को पुरानी शिकायत प्रबंधन प्रणाली में आने वाली कई परेशानियों से राहत देता है। अब ग्राहकों को अपने पीआरएएन की लॉगिन जानकारी याद रखने की जरूरत नहीं होगी। वे केवल अपने मोबाइल नंबर और ओटीपी की मदद से आसानी से लॉगिन कर सकेंगे। अगर किसी ग्राहक के एक ही मोबाइल नंबर से कई पीआरएएन जुड़े हैं, तो वे सभी एक ही लॉगिन पर अपने-आप दिखाई देंगे। इससे ग्राहकों के लिए अपने सभी पेंशन खातों तक आसानी और बिना किसी परेशानी के पहुंच संभव हो सकेगी।
‘पीएफआरडीए पेंशन सहायक’ को ‘भाषिणी’ प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया है, जिसके कारण यह 22 भारतीय भाषाओं में सेवाएं उपलब्ध कराता है। इस पोर्टल के जरिए ग्राहक अपनी शिकायत आवाज के माध्यम से भी दर्ज करा सकते हैं।
पेंशन नियामक के मुताबिक, पीएफआरडीए के लिए ‘पेंशन सहायक’ केवल एक शिकायत निवारण पोर्टल नहीं है, बल्कि यह एक एआई आधारित शासन और निगरानी प्लेटफॉर्म के रूप में भी काम करता है। इसके जरिए पूरे पेंशन शिकायत सिस्टम पर रियल टाइम में नजर रखी जा सकती है। यह प्लेटफॉर्म रियल टाइम डैशबोर्ड, केंद्रीकृत निगरानी, उन्नत डेटा विश्लेषण और उपयोगी जानकारियां उपलब्ध कराता है।
यह भी पढ़ें: हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में रौनक, हरे निशान बंद हुआ सेंसेक्स और निफ्टी; तेजी में रहे ये स्टॉक्स
इससे शिकायतों की स्थिति को बेहतर ढंग से समझने, समस्याओं की समय पर पहचान करने और उनके समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने में मदद मिलती है। इसके साथ ही, इससे पेंशन सेवाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यकुशलता को भी बढ़ावा मिलता है।
